karnataka Assembly Election:कर्नाटक में मोदी और शाह का नहीं चला जादू और कांग्रेस ने लहरा जीत का परचम

0
223
अबकी बार बहुमत की सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी
अबकी बार बहुमत की सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी

Aaj Samaj, (आज समाज),karnataka Assembly Election,करनाल, 13मई, इशिका ठाकुर:
कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणाम में बीजेपी की आशाओं के प्रतिकूल आए हैं। शनिवार को आए चुनाव परिमाण ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान किया, जिसके कारण कर्नाटक में अबकी बार बहुमत की सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी।

जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की

कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से करनाल में भी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही कर्नाटक की चुनावी तस्वीर साफ हुई, कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर लड्डू बांटे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की। आतिशबाजी भी की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में मोदी और शाह का जादू नहीं चला और कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया। इस शानदार जीत के बाद देश के सभी राज्यों और केंद्र में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। महंगाई, बेरोजगारी और आपराधिक वारदातों से जनता त्रस्त हो चुकी है। मोदी सरकार के झूठे वादों और दावों की पोल खुल गई है। भाजपा सरकारों का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। लोगों को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह करने वाली भाजपा को कर्नाटक की जनता ने सबक सिखा दिया है। अब दूसरे राज्यों में भी भाजपा का यही हश्र होगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, एआईसीसी सदस्य कमल मान, अशोक खुराना, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, महिला प्रधान उषा तुली, युवा जिला प्रधान मनिंद्र सिंह शंटी, जोगिंद्र चौहान, पप्पू लाठर, हरिराम साबा, ओमप्रकाश सलूजा, गुरविंद्र कौर, सुषमा नागपाल, सुरजीत सैनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत से रोहतक कोर्ट में खुशी की लहर : एडवोकेट नीलेश बहमनी

यह भी पढ़ें : Legally News:बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE