Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत से रोहतक कोर्ट में खुशी की लहर : एडवोकेट नीलेश बहमनी

0
250
कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत
कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत से मिली जीत

Aaj Samaj, (आज समाज),Karnataka News,रोहतक, 13 मई:
आज रोहतक कोर्ट में कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की भारी बहुमत से मिली जीत से खुशी मनाई गई। इस अवसर पर एडवोकेट नीलेश बहमनी स्टेट चेयरमैन इंडियन युथ कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट व स्टेट वाइस चेयरमैन लीगल डिपार्टमेंट ने कहा कि कांग्रेस का आगाज शुरू हो गया है।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद बनी

यह चुनाव उनकी एक झलक है। तभी तो कर्नाटक की सम्मानित जनता द्वारा कांग्रेस में विश्वास जताते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बना गई है। यह राहुल गांधी की ही कड़ी तपस्या का रंग है जो कर्नाटक से भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ हो गया। उनकी भारत जोड़ो यात्रा का ही यह परिणाम है और यह कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद बनी।

आने वाला समय कांगेस पार्टी का ही होगा। एडवोकेट नीलेश बहमनी ने बताया कि कर्नाटक में कोई भी मजूबत चेहरा न था जो कांग्रेस का समाना कर सकता और साथ ही भाजपा का भ्रष्टाचार। आम जनता की कठिनाईयों को ना समझते हुए कुछ चुनिंदा लोगों का साथ देना। भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम रही है चाहे वह देश की उन्नति का मामला हो या देश की महिलाओं का। भाजपा सरकार ने लोगों की नाराजगी दूर करने की बजाय उनपर अनेकों प्रकार के नियम कानून थोप दिये जिसे आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है और अब जनता बदलाव चाहती है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का आईना है।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एडवोकेट नीलेश बहमनी स्टेट चेयरमैन इंडियन युथ कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट व स्टेट वाइस चेयरमैन लीगल डिपार्टमेंट, एडवोकेट ललित नैय्यर स्टेट सेक्रेटरी लीगल डिपार्टमेंट, एडवोकेट कमल अरोड़ा ज्वाइंट सेके्रटरी, एडवोकेट राकेश परूथी, एडवोकेट योगेश शर्मा, एडवोकेट रवि पाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :Mother’s Day: सूरज स्कूल बलाना में मनाया मदर्स डे, नन्हें बच्चों संग मदर्स को भी किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : Theft Case: चोरों ने इत्मीनान से दिया लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE