अग्निपथ पर सांसद संजय भाटिया के बड़े बोल, अशोक तंवर पर पलटवार

0
326
Words of MP Sanjay Bhatia on Agneepath
Words of MP Sanjay Bhatia on Agneepath

आज समाज डिजिटल, Karnal News:
करनाल से सांसद संजय भाटिया ने अग्निपथ के मामले में बड़ी बात बोल दी है। भाटिया ने कहा कि अग्निपथ का विरोध करने वाली ताकतें देशविरोधी हैं। ये सेना और देश को कमजोर करना चाहती है। भाटिया ने आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर के बयान पर भी पलटवार किया। भाटिया ने कहा है कि अशोक तंवर को सोच समझकर शब्दों का चयन करना चाहिए। उन्होंने जिन शब्दों को इस्तेमाल किया है। उन्हें हरियाणा में सही नहीं समझा जाता।

संजय भाटिया गोहाना में नगर परिषद चुनाव में अपनी पार्टी के समर्थन के लिए पहुंचे थे। भाटिया ने अग्निपथ के बारे में कहा कि कई देशों में इस तरह से सर्विस के प्रावधान हैं। देश में भी लोग शॉर्टटर्म के लिए सर्विस में जाते हैं। अब सेना में भी 4 साल के लिए योजाना शुरू किया है। 4 साल में वह खाली हाथ नहीं लौटेगा। बल्कि वह कुछ पैसे लेकर आएगा। एक अच्छा ट्रेंड बनकर आएगा। वह वापस आने पर कुछ काम भी कर पाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें भारमक प्रचार कर रहे हैं। वे देश को कमजोर करना चाहते हैं। भाटिया ने कहा आप पार्टी नई- नई सत्ता में आई है।

प्रदेश में प्रदर्शनकारी कई वाहनों को लगा चुके आग

उधर बता दें कि सेना में 4 साल के लिए भर्ती स्कीम अग्निपथ का हरियाणा में विरोध हो रहा है। गुरुवार को खबर सामने आई थी कि प्रदेश के पलवल जिले में यवाओं के प्रदर्शन ने हिंसर रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। युवा प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। वहीं नेशनल हाईवे-19 पर ग्रिल उखाड़कर जाम कर दिया। जिससे नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों में आग लगा दी थी।

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE