Kanwariyas Canter Overturned: कांवड़ियों का कैंटर पलटा, दर्जन भर घायल

0
82
Kanwariyas Canter Overturned
Kanwariyas Canter Overturned
  • फतेहाबाद से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे कावडिये

आज समाज नेटवर्क, जींद:

Kanwariyas Canter Overturned:नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर वीरवार देर रात को हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों का कैंटर पलट गया। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ को मामूली चोटें आई हैं।

25 युवक कांवड़ लेने के लिए निकले

घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहाबाद जिले के बिगड़ गांव के 25 युवक हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए निकले थे। आधी रात के बाद हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास कैंटर अनिंयत्रित होकर पलट गया।

सभी लोग घायल हो गए

इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नरवाना सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में कैंटर सवार Kanwariyas Canter Overturned

हादसे में कैंटर सवार संदीप 38 वर्ष, सुमित पुत्र राजकुमार 30 वर्ष, सौरभ पुत्र सुरेश 24 साल, विक्की 22 साल पुत्र अनिल, सन्नी उम्र 26 साल पुत्र बंसीलाल, नानक उम्र 28 साल पुत्र रामकुमार, हिमांशु उम्र 19 साल पुत्र रोहताश, कमल 22 साल पुत्र छिंद्रपाल, जोनी उम्र 21 साल पुत्र भोला राम, ललित उम्र 25 साल पुत्र प्रेम सिंह, सोनू उम्र 19 साल पुत्र कृष्ण, अंकित उम्र 20 साल पुत्र विक्की, कृष्ण उम्र 20 साल पुत्र राकेश, प्रिंस उम्र 20 साल पुत्र जंतर सिंह गांव किरडान जिला फतेहाबाद शामिल हैं। हिमांशु को उपचार के लिए अग्रोहा रेफर किया गया है। जबकि शेष को प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में