हेल्दी और फिट रहने के लिए जाने टिप्स Tips To Stay Healthy And Fit

एक्सरसाइज करने के बाद आपके शरीर को रिकवर होने के लिए ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि कार्बोहायड्रेट की भी जरूरत होती है। ताज़े फलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स वर्कआउट के बाद आपके एनर्जी लेवल को फिर से बढ़ा देंगे।

0
881
Tips To Stay Healthy And Fit

आज समाज डिजिटल, अम्बाला।
Tips To Stay Healthy And Fit : हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन फिट होने का मतलब केवल घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं है। अगर आप फिट बॉडी पाना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। दरअसल, एक्सरसाइज करने के बाद मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है।

Read Also : गर्मी में कैसे रखें स्किन का ख्याल Take Care Of Skin In Summer

Tips To Stay Healthy And Fit
Tips To Stay Healthy And Fit अंडे : अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिससे मसल्स ग्रोथ में काफी मदद मिलती है। जिम में वर्कआउट करने के बाद आप अंडे खा सकते हैं। आप चाहें तो उबले अंडे खाएं या ऑमलेट बनाकर भी खा सकते हैं। ऑमलेट में वेजिटेबल स्टफिंग ना सिर्फ खाने में टेस्टी लगती है बल्कि इससे आपकी बॉडी को प्रोटीन के साथ-साथ अन्य जरूरी नुट्रिएंट्स भी मिलते हैं।

Read Also : लू से बचने के घरेलू उपाय Avoid Heatstroke

 Tips To Stay Healthy And Fit

Tips To Stay Healthy And Fit शकरकंद : क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज करने के बाद आपके शरीर को रिकवर होने के लिए ना सिर्फ प्रोटीन बल्कि कार्बोहायड्रेट की भी जरूरत होती है। इसके लिए शकरकंद से अच्छा ऑप्शन क्या हो सकता है। शकरकंद ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसे आप कई तरीकों से बना सकते हैं। शकरकंद को उबाल कर एक-दो चम्मच में भून लें और ऊपर से मसाले डालकर खाएं। ये शकरकंद खाने का सबसे आसान तरीका है और बहुत टेस्टी भी लगता है।

Read Also : रोजगार में बाधाएं हो तो ये करे उपाय Obstacles In Employment Do These Measures

Tips To Stay Healthy And Fit स्मूथी : वर्कआउट के बाद ताजे फ्रूट्स की स्मूथी मिल जाए तो क्या कहना! आप केला, सेब, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल जैसे फलों के साथ योगर्ट या प्रोटीन पाउडर मिला कर हेल्थी स्मूथी तैयार कर सकते हैं। ताज़े फलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स वर्कआउट के बाद आपके एनर्जी लेवल को फिर से बढ़ा देंगे। वहीं, प्रोटीन पाउडर या योगर्ट से मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है।

Read Also : घर पर ही बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन क्रीम Natural Sunscreen Cream

Tips To Stay Healthy And Fit फ्रूट्स : अगर आप वर्कआउट करने के बाद थक गए हों या आपके पास कुछ बनाने का समय ना हो तो फ्रूट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बस एक बाउल में अपनी पसंद के फ्रूटस काट कर डालिए और ऊपर से योगर्ट डाल दीजिए। आप चाहें तो इसमें नट्स भी मिला सकते हैं। वर्कआउट के बाद आपका सुपर-हेल्थी और आसान मील तैयार है।

Tips To Stay Healthy And Fit हल्दी दूध : हल्दी वाले दूध का बखान तो आपने अपने बड़े-बूढ़ों से सुना ही होगा। हल्दी में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो एक्सरसाइज करने के बाद मसल्स रिकवरी में मदद करते हैं। बस वर्कआउट के बाद एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पिएँ और देखें कैसे आपकी सेहत बनती है।

Read Also : खुद बनायें मनपसंद वेजिटेरियन चीला Make Favorite Vegetarian Cheela

Read Also : दीपक बारे जानें वास्तु टिप्स Vastu Tips For Deepak

Read Also : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ  

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
SHARE