Job Security Portal: हरियाणा में अगले सप्ताह लांच होगा जॉब सिक्योरिटी पोर्टल, ट्रायल शुरू

0
49
Job Security Portal: हरियाणा में अगले सप्ताह लांच होगा जॉब सिक्योरिटी पोर्टल, ट्रायल शुरू
Job Security Portal: हरियाणा में अगले सप्ताह लांच होगा जॉब सिक्योरिटी पोर्टल, ट्रायल शुरू

सीएम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ
Job Security Portal, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में अगले सप्ताह जॉब सिक्योरिटी पोर्टल लांच कर दिया जाएगा। पोर्टल को लेकर ट्रायल शुरू हो गया है। संभावना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी अगले हफ्ते इस पोर्टल को लांच करें। लांच के बाद सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। हरियाणा के मानव संसाधन विभाग ने पोर्टल को तैयार किया है। पोर्टल के लांच होने के बाद हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलेगी।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के समय से ही सरकारी विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जा रही है। पिछले दिनों सरकार ने एचकेआरएन के तहत सर्विस के 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की बात कही थी।

विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने अस्थाई कर्मचारियों को की थी जॉब सिक्योरिटी देने की घोषण

2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा को हरियाणा में आधी यानी 10 में से 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। हार की समीक्षा में ये इनपुट आया कि कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी को लेकर काफी नाराज चल रहे हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों में कार्यरत 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कल से एक्टिव होगा एक ओर पश्चिमी विक्षोभ, ठंड बढ़ेगी