- लघु सचिवालय पहुंच मांगों से संबंधित ज्ञापन सीटीएम को सौंपा
Jind News (आज समाज) जींद। राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा तथा भारत मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंच कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सीटीएम मोनिका को सौंपा। राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा तथा भारत मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता बुधवार का रानी तलाब पर एकजुट हुए। जिसकी अध्यक्षता वीरू राम तथा एमके चहल ने की। उन्होंने का कि लोगों को मूलभूत सुविधा नही मिल रही है। धर्म के नाम पर भेदभाव हो रहा है। कुछ दिन पहले पास्टर पर हमला हुआ। उस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है। शिक्षा प्रणाली भी दोषपूर्ण है।
ईवीएम की बजाय बैल्ट पेपर से कराया जाए चुनाव
बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। चुनाव में ईवीएम की बजाय बैल्ट पेपर से चुनाव कराया जाए। ओबीसी के साथ अन्य जातिय जनगणना की जाए। आदिवासियों का उत्पीडऩ रोका जाए। धार्मिक भेदभाव को रोका जाए। एससी-एसटी, ओबीसी में तत्काल प्रभाव से आरक्षण लागू किया जाए।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक न लगाई जाए। नागरिकों के मौलिक अधिकारों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जाए। जिसके बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन सीटीएम को सौंपा।
यह भी पढ़े : Jind News : मनरेगा मेट और मजदूरों ने किया प्रदर्शन