Jind News : श्रद्धा के साथ मनाई गई न्याय के देवता शनि देव जयंती

0
103
Jind News : श्रद्धा के साथ मनाई गई न्याय के देवता शनि देव जयंती
शनिदेव मंदिर जुलाना में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालुगण।
  • जगह-जगह लगाए भंडारे, मंदिरों में हुआ विशेष पूजा का आयोजन, शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्स्व पर लगाया भंडारा

(Jind News) जींद। जिलाभर में मंगलवार को शनि जयंति श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने की न्याय के देवता की पूजा की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। भगवान शनि देव न्याय के देवता हैं जो हमारे कर्मफलों का फल देते हैं। इसलिए प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर श्रद्धालु न्याय के देवता कहने जाने वाले शनिदेव की जयंती मनाते हैं।

जयंति देवी मंदिर, शनि देव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और उनके मंंत्रों का जाप किया। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं। वहीं महिलाएं भी इस दिन पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्रि व्रत भी रखती हैं। इसलिए उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या को पुण्य फलदायी और बहुत पवित्र माना गया है। वहीं उचाना में भी शनि जयंती मनाई गई।

सर्वसुख की स्मृद्धि व शांति के लिए मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया

उचाना कलां के अंडरपास से पहले शनि देवी मंदिर में मनोकामना पूर्ति के लिए शनिदेव की पूजा-अर्चना की। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को शनि जयंति पर श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव की पूजा की। इसके बाद सर्वसुख की स्मृद्धि व शांति के लिए मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहूति डाली। इसके बाद मां जयंति की आरती गाई गई। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। भगवान शनि देव न्याय के देवता हैं।

शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्स्व पर लगाया भंडारा

जुलानाके जींद-रोहतक मार्ग पर ब्राह्मणवास गांव के पास स्थित शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी साधुराम ने बताया कि हर वर्ष की तरह अबकि बार भी शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रात्रि के समय जागरण किया गया और सुबह हवन किया गया।

उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना करने से घर में शांति आती है और परम आनंद का अनुभव होता है। इंसान की हर जगह जीत मिलती है। दुूखों से छुटकारा मिलता है और मनुष्य की इच्छा पूरी होती है।

यह भी पढ़े : Jind News : नागरिक अस्पताल उचाना में बनेगा आप्रेशन थिएटर