Jind News : कंडेला में राजेश शर्मा की मूर्ति का हुआ अनावरण

0
65
Jind News : कंडेला में राजेश शर्मा की मूर्ति का हुआ अनावरण
स्व. राजेश शर्मा की मूर्ति का अनावरण करते हुए गणमान्य लोग।
  • कंडेला कांड के दौरान राजेश शर्मा की वर्ष 2002 में हुई थी मौत

(Jind News) जींद। गांव कंडेला में रविवार को स्वर्गीय राजेश शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया गया। राजेश शर्मा की वर्ष 2002 में कंडेला कांड के दौरान मृत्यु हो गई थी। उस समय राजेश मात्र नौवीं कक्षा के छात्र थे और इस घटना में सबसे कम उम्र के शहीद थे। कंडेला गांव और विभिन्न किसान संगठनों ने मिलकर इस मूर्ति की स्थापना की है। मूर्ति अनावरण समारोह में हरियाणाभर से सैंकड़ों किसान शामिल हुए।

जो इस अवसर पर राजेश शर्मा के बलिदान को याद करने के लिए एकत्र हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलबीर सिंह गुरूसर किसान सभा राज्य प्रधान, नफे सिंह ईगराह, रामफल कंडेला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, कुलदीप उर्फ पप्पु रेढू शाहपुर, राजमल राजगढ़ ढोबी, जोगेंद्र नैन राज्य प्रधान भाकियू घासीराम नैन गुट, छज्जू राम कंडेला राज्य प्रैस प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, आजाद पालवां, गुरविंदर सिंह प्रधान माजरा खाप, ओमप्रकाश कंडेला कंडेला खाप प्रधान, विकास सींसर आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 2002 में किसानों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सरकार के खिलाफ  बिजली बिलों और बिजली कटौती के मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किया था। भारतीय किसान यूनियन भाकियू के नेतृत्व में चले इस प्रदर्शन में बिजली बिल माफी के वादे को लागू न करने और बिजली आपूर्ति बाधित करने के विरोध में किसानों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था।

कंडेला कांड में नौ किसानों की जान गई थी

इस आंदोलन के दौरान हुए कंडेला कांड में नौ किसानों की जान गई थी जिनमें राजेश शर्मा भी शामिल थे। वर्ष 2004 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बाद राजेश शर्मा की मां को हरियाणा परिवहन विभाग में नौकरी प्रदान की गई थी। जिसे उनके परिवार के लिए एक सम्मान के रूप में देखा गया।

यह मूर्ति स्थापना न केवल राजेश शर्मा के बलिदान को श्रद्धांजलि है बल्कि किसानों के संघर्ष और उनके अधिकारों की लड़ाई का भी प्रतीक है। समारोह में उपस्थित किसानों ने राजेश शर्मा के साहस और किसान आंदोलन की भावना को याद करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

यह भी पढ़े : Gold New Rules : सोना, चांदी और प्लैटिनम जैसी धातुओं के नियमो में किया गया बदलाव