Jind News : डीएवी शताब्दी  पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का खेलों इंडिया यूथ गेम्स में रहा दबदबा

0
94
Jind News : डीएवी शताब्दी  पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का खेलों इंडिया यूथ गेम्स में रहा दबदबा
प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को सम्मानित करते हुए।

(Jind News) जींद। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि हमारे विद्यालय के तलवारबाजी के चार खिलाडिय़ों ने बिहार के राजगीर जिले  में 11 मई से 16 मई तक आयोजित हुई खेलों इंडिया यूथ खेलो में भाग लिया और छह पदक प्राप्त कर पूरे देश में विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस खुशी के अवसर पर विद्यार्थी ने विजेता खिलाडिय़ों के विषय में बताया कि प्राची द्वारा फॉयल इवेंट में अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत के खिलाडिय़ों की एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ओर इसी की निरंतरता में टीम प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दीपांशी द्वारा  ईपी इवेंट में अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत के खिलाडिय़ों की एकल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया और इसी की निरंतरता में टीम प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खुशी और सक्षम द्वारा ईपी इवेंट में अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत के खिलाडिय़ों की टीम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 50 हजार नगद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी

सरकार की तरफ से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 40 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 30 हजार नगद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने खेलों के फायदे बताते हुए कहा कि डीएवी विद्यालय के खिलाड़ी जहां भी जाते हैं पदक प्राप्त करके ही आते हैं। डीएवी विद्यालय में तलवारबाजी व योगा की खेल नर्सरी है, जिसका लाभ उठा कर बच्चे अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हैं व पदक प्राप्त करते हैं।

खेलों से हमारा  शरीर स्वस्थ और मजबूत तो बनता ही है साथ ही हमारा भविष्य भी सुरक्षित होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर और मस्तिस्क को स्वस्थ रखने के लिए जीवन में खेल जरूर खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाडिय़ों को जीवन में इसी प्रकार आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया तथा सभी खिलाडिय़ों, अभिभावकों, कोच वीना सैनी व दिनेश को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : Jind News : किसान छात्र एकता संगठन ने डीन को सौंपा ज्ञापन