- जींद में 25 एमएम तो उचाना में 15 एमएम बारिश दर्ज, अन्य स्थानों पर बंूदाबांदी
- अगले तीन दिनों तक बने बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट
(Jind News) जींद। जिले में मानसून के दस्तक देने के साथ ही शनिवार दोपहर बाद जींद तथा उचाना में झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 70 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शनिवार को जींद में 25 एमएम तथा उचाना में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान गरज तथा चमक के साथ बारिश की संभावना है।
जिसने गर्मी तथा उमस से काफी राहत दी है। बारिश के साथ किसानों की बांछें भी खिल उठी हैं। कुछ स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पडा। तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार दोपहर बाद आधे शहर में अच्छी बारिश तो आधे शहर में बंूदाबांदी रही।
धान रोपाई का सीजन चला हुआ
बारिश के कारण रोहतक रोड, भिवानी रोड, अर्बन एस्टेट, हाउसिंग बोर्ड इलाकों में बारिश का पानी गलियों में खड़ा हो गया। जबकि पटियाला चौक साइड में हल्की बारिश हुई। शनिवार को दोपहर बाद बारिश ने फसलों को संजीवनी देने का काम किया है। धान रोपाई का सीजन चला हुआ है। जिसके चलते फसलों में पानी की जरूरत महसूस की जा रही थी। बारिश से धान रोपाई का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। हालाकि बारिश जींद तथा उचाना इलाकों में हुई है।
जबकि अन्य स्थानों पर बंूदाबांदी दर्ज हुई है। बादलों के छाने से बारिश के आसार भी बने रहे। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है। रफ्तार पकडऩे के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन तक आकाश में बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना बन रही है। तापमान मे भी गिरावट आएगी।
बारिश से गर्मी से मिली राहत किसानों के चेहरे खिले
किसान राजेश, धोला, राजेंद्र ने कहा कि इन दिनों धान की रोपाई को लेकर किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने के धान की रोपाई तेजी पकड़ेगी। क्योंकि अब धान की रोपाई का समय शुरू हो गया है। बारिश से किसानों को फायदा होगा। धान की रोपाई के लिए उन्हें महंगा डीजल ट्यूबवेल चलाने के लिए नहीं फूंकना पड़ेगा।
कृषि विभाग के एसडीओ डा. बलजीत लाठर ने कहा कि बारिश धान की रोपाई के लिए फायदेमंद है। जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनीता देवी ने कहा कि बारिश तेज होने से पानी निकासी होने में समय लग जाता है। पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधन किए हुए है। पहले ही सीवरेज लाइन की सफाई करवाई गई थी ताकि पानी की निकासी को लेकर किसी तरह की समस्या न हो।
यह भी पढ़े : Jind News : रेलवे स्टेशन जुलाना पर ट्रेन की चपेट में आए पांच गोवंश, हुई मौत