- सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अधिकारियों के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा को लेकर सीएम को भेजा सुझाव
(Jind News) जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सुझाव भेजते हुए मांग की है कि हरियाणा के सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अधिकारियों के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए क्यूआर कोड आधारित आधुनिक फीड बैक रेटिंग सिस्टम लागू किया जाए। यदि सरकार ऐसा करती है तो इससे कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि आम जनता जब किसी सरकारी कार्यालय में जाती है तो उन्हें कई बार विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जनता के बार बार चक्कर कटवाएं जाते
कई बार अधिकारी और कर्मचारी आम जनता से उचित व्यवहार नही करते। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि काम के लिए जनता के बार बार चक्कर कटवाएं जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आम जनता की फाइले ही गुम हो कर रह जाती है जिसके चलते उसे समय पर सेवा नहीं मिल पाती। यदि सरकारी दफ्तरों मे क्यूआर कोड स्कैन करके नागरिकों को कर्मचारियों की सेवा का फीडबैक देने का मौका मिले तो इससे कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार
गोयल का कहना है कि इस डिजिटल फीडबैक प्रणाली से यह पता चल सकेगा कि सरकारी कर्मचारी नागरिकों से आदरपूर्वक व्यवहार कर रहे हैं या नही, उनका काम समय पर कर रहे हैं या नही। इससे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो सरकारी कर्मचारी आम जनता से अधिक विनम्रता और ईमानदारी से पेश आएंगे। जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा। राजकुमार गोयल ने सरकार से अपील की है कि इस आधुनिक प्रणाली को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके।
यह भी पढ़े : Jind News : राष्ट्रव्यापी कृषि पहल से किसान वर्ग हो रहा लाभांवित : डॉ. केएन राजा