- जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक
Jind News (आज समाज) जींद। सावन माह के अंतिम दिन शनिवार को सुबह श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शिव मंदिरों का रुख किया। बूंदाबांदी होने के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नही दिखी। श्रद्धालु बूंदाबांदी में भीगते हुए भी शिवालयों में पहुंचे भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के सभी शिव मंदिर राधा कृष्ण मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, रानी तालाब मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सावन की फुहारों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया था। मंदिरों पर लोगों की भीड़ से उत्साह का माहौल था। हर किसी के चेहरे पर उमंग साफ दिखाई दे रही थी। श्रद्धालु अपने-अपने तरीके से पूजा पाठ किया। श्रद्धाुलुओं का कहना था कि सावन का महीना अब एक वर्ष बाद ही आएगा। इसलिए हर कोई भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक कर रहा था।
मंदिरों में साफ.-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया
श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते दिखे। पूरे सावन माह के दौरान मंदिर प्रबंधन और पुजारियों ने भक्तों के दर्शन में सहयोग किया। मंदिरों में साफ.-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था भी की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि श्रावण माह को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है।
ऐसे में शिवभक्त पूरे श्रावण माह में भगवान आशुतोष की नियमित रूप से सच्चे हृदय व मन से पूजा करते हंै उसके सारे कष्ट व पाप दूर हो जाते है। जो श्रद्धालु पूरे श्रावण मास में सच्चे मन से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करता है उस पर भगवान आशुतोष की विशेष कृपा होती है।
यह भी पढ़े : Jind News : कांग्रेस सांसद जयप्रकाश पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का जुबानी हमला