Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर होगी बारिश

0
398
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर होगी बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर होगी बारिश

60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अनुमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने सोमवार को भी हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बरसात की संभावना है और अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश होगी।

रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला महेंद्रगढ़ रहा, जहां का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

6 और 7 मई को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई को भी प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है और अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं 7 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना है और अन्य जिले ड्राई रहने का अनुमान है।