Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में हो रही बारिश

0
130
Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में हो रही बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में हो रही बारिश

40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है। हिसार, फतेहाबाद, जींद, गुरुग्राम के फर्रुखनगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर और कैथल में बारिश हुई। कुरुक्षेत्र के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है। हिसार में गांव जुगलान के आयुष्मान भारत हेल्थ सेंटर में पानी घुस गया। इसके कारण यहां स्टाफ और रोजाना दवाई लेने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट पर भी पानी जमा हो गया। यहां छात्र पानी निकालते दिखे।

मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आंधी के साथ आसमानी बिजली भी चमकेगी। इससे पहले सोमवार को भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। सोनीपत में कई जगहों पर तेज बारिश के कारण गलियों में पानी तक भर गया। हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट आने से वकील के पास काम करने वाले 28 वर्षीय मनजीत की मौत हो गई।

19 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री लेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो सकता है।