धर्म आस्था का विषय है राजनीति का नहीं: अनुप्रिया पटेल : Anupriya Patel On India News Manch

0
634
Anupriya Patel On India News Manch
Anupriya Patel On India News Manch

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

Anupriya Patel On India News Manch : पिछली बार उत्तर प्रदेश में पटेल कुर्मी वोट बैंक 10 से 12 फीसद था। माना जाता है कि ये गेम चेंजर बनते हैं। शायद इन्हीं की बदौलत 9 सीटें आपको मिली के सवाल पर अनुप्रिया पटेल कहती हैं कि हमने हमेशा पिछड़े और दबे कुचले वर्ग के लिए काम किया। हमारी पार्टी को एक वर्ग तक सीमित करने की कोशिश गलत है। ये हमारी परंपरा भी है।
भाजपा से हमारे पुराने संबंध रहे हैं। इतने लंबे समय का साथ हमेशा बरकरार रहने वाला है। यदि कभी कोई मतभेद भी रहा तो वह मुद्दे पर था या जनता के लिए था। इसके बावजूद बताना चाहेंगे कि ये मतभेद तक ही सीमित है।

READ ALSO : इस बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद: योगी आदित्यनाथ : UP CM Yogi Adityanath on India News Manch

अपना दल ने हमेशा मुद्दों पर राजनीति की (Anupriya Patel On India News Manch )

इसका एक उदाहरण भी है कि हमने नीट की परीक्षा में एक मुद्दे पर बात की कि पिछड़ों का आरक्षण इस परीक्षा पर लागू नहीं हो रहा था। इस विषय को हमने सरकार के समक्ष रखा। इस बात को विपक्षी तरह तरह से रख सकते हैं लेकिन अपना दल ने हमेशा मुद्दों पर राजनीति की है। हमारी पार्टी का मानना है कि धर्म आस्था का विषय है इसे हम राजनीति का मुद्दा नहीं बना सकते।

हमारी पार्टी हमेशा दबे कुचले वर्ग के लिए काम करती आई है। किसी के साथ अन्याय न हो, उत्तर प्रदेश विकास की ऊंचाइयों को छुए इसके लिए भी अपना दल हमेशा तत्पर रहेगा। यही कारण है कि हम कहते भी है कि इस कार्यकाल में विकास ने तेजी से गति पकड़ी है, जो बरकरार भी रहेगी। मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। इसका एक उदाहरण है।

Anupriya Patel On India News Manch

READ ALSO : गन्ने के भुगतान को लेकर राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात : Rakesh Tikait on India News Manch

READ ALSO : आम आदमी पार्टी के मुद्दों पर राजनीति करें: संजय सिंह : Sanjay Singh On India News Manch

READ ALSO : इंडिया न्यूज मंच पर योगी ने किया ईज ऑफ डूइंग का जिक्र : CM Yogi Adityanath on India News Manch Live

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE