Honor Ceremony Organized by Brahma vats: ब्रह्मावत्सों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

0
109
Honor Ceremony Organized by Brahma vats
Honor Ceremony Organized by Brahma vats

आज समाज नेटवर्क, भिवानी:

Honor Ceremony Organized by Brahma vats: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन की भारत सरकार से सेवानिवृत्त होने के सम्मान में जिले की सभी गीता पाठशालाओं के प्रमुख ब्रह्मावत्सों द्वारा बहादुरगढ़ से दिल्ली जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके अंजली बहन के सानिध्य में सम्मान समारोह का आयोजन राजपूत धर्मशाला में किया गया।

सम्मान समारोह Honor Ceremony Organized by Brahma vats

सम्मान समारोह में राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन के लौकिक माता-पिता विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि वे अपनी लौकिक पुत्री सुमित्रा को पूर्ण रूप से शिव परमात्मा के यज्ञ में सेवा के लिए समर्पित कर बहुत ही आनंदी महसूस करते हैं।

कर्मठ और लगनशील बहन Honor Ceremony Organized by Brahma vats

राजयोगिनी बीके अंजली बहन ने कहा कि सुमित्रा बहन एक बहुत की कर्मठ और लगनशील बहन है। जिन्होंने 28 वर्ष सरकारी सेवा में रहते हुए भी परमात्म सेवा को भी उसी लगन और ईमानदारी के साथ निभाया। राजयोगिनी बीके निर्मला बहन ने कहा कि आज वे बहुत खुश हैं, सुमित्रा बहन के रूप में आध्यात्म का जो पौधा उन्होंने लगाया था वह आज एक वट वृक्ष के रूप में बाबा की सेवा कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : How To Clean Sofa: कम बजट में कैसे हो सकती है सोफ़े की सफ़ाई