Himani Siwach ने पहले ही प्रयास से की नेट में सफलता हासिल

0
54
हिमानी सिवाच।
हिमानी सिवाच।

Aaj Samaj (आज समाज), Himani Siwach, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
शहर की निवासी हिमानी सिवाच पुत्री स्वर्गीय दलबीर सिंह ने अपने पहले ही प्रयास से नेट में सफलता हासिल की है। उन्होंने यह सफलता कानून यानी लॉ विषय में प्राप्त की है।

हिमानी की नानी कौशल्या देवी ने बताया कि हिमानी ने एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद छह साल कॉर्पोरेट सेक्टर गुरुग्राम में काम किया। साथ ही उसने कानून की पढ़ाई भी की। 2022 में उसने अपनी जॉब छोड़कर ज्यूडीशरी की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही उसका नेट एवं पीएचडी का सपना भी था। अगस्त 2023 में वह नेट की तैयारी में जुट गई। मात्र चार महीने की तैयारी में उसने यह सफलता हासिल की है। हिमानी ने बताया कि हमें अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर एक योजना और सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। नियमित मेहनत और आत्म विश्वास के दम पर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उसने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी नानी कौशल्या देवी को देती हैं।

यह भी पढ़ें  : Central Social Welfare Board : 22 जनवरी हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन – चंद्रकला

यह भी पढ़ें  : Beti Bachao-Beti Padhao : एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकरं दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE