Shri Ram Mandir Pran Pratishtha समारोह के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

0
107
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
  • कवि दयाचन्द मायना की पुण्य तिथि व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

Aaj Samaj (आज समाज), Shri Ram Mandir Pran Pratishtha , रोहतक, 20 जनवरी:
श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, कवि दयाचन्द मायना की पुण्य तिथि व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष में हरियाणा कला परिषद रोहतक मण्डल द्वारा प्रात: 10 बजे, कबीर धर्मशाला नजदीक कबीर पार्क, तेज कॉलोनी रोहतक में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कवि दयाचन्द चेरिटेबल ट्रस्ट, मायना रोहतक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश किराड़ जिला महामंत्री भाजपा, शीशपाल सिंह चौहान जिला संयोजक कलां एवं संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा रोहतक, सत्यवान बिड़ला ए.सी. सैल जिला महामंत्री भाजपा, मोहित वाल्मिकी, सचिन बालंद, रोकी मायना, आशीष बिसाण, विरेन्द्र राय समाज सेवी दिल्ली, महेन्द्रनाथ सह संयोजक कलां एवं संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा रोहतक आदि ने शिरकत की। मंच का संचालन अजय शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा राम भजनों की प्रस्तुति की गई। शीशपाल चौहान ने राम भक्ति पर भजन सुनाकर सभी का दिल मोह लिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रामधारी प्रधान कवि दयाचन्द चेरिटेबल ट्रस्ट मायना रोहतक व सह-संयोजक कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा रोहतक ने उपस्थित सभी अतिथियों व कलाकारों का धन्यवाद किया, साथ ही गजेन्द्र फौगाट ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री हरियाणा व अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद मंडल रोहतक का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि वे कलाकारों की उन्नति व उनकी भलाई के काम के लिए सदैव तत्पर रहते है।

इस अवसर पर महेन्द्र नाथ, राकेश बरानिया, बिजेन्द्र बहादुरगढ़, संजय मकडौली, रवि मायना, संदीप, राजा, मनोज कुमार, रवि कुमार और सलमान आदि कलाकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  : Central Social Welfare Board : 22 जनवरी हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन – चंद्रकला

यह भी पढ़ें  : Beti Bachao-Beti Padhao : एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकरं दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE