Himachal Snowfall: ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा

0
75
Himachal Snowfall
Himachal Snowfall: ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा
  • 28 अक्टूबर तक साफ-शुष्क रहेगा मौसम

Fresh Snowfall In Himachal Prdesh, आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश के के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं ऊंची व मध्य पहाड़ियों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पर्वतीय इलाकों में कई जगह पारा हिमांक बिंदु के करीब या उससे भी नीचे चला गया। लाहौल और स्पीति जिले (Lahaul-Spiti District) का ताबो (Tabo) शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

यह भी पढ़ें : Himachal Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ की चेतावनी, येलो अलर्ट जारीअटल

टनल के उत्तरी पोर्टल में भी बर्फबारी

मनाली (Manali) में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, शिमला और धर्मशाला में 12.6 डिग्री और कुफरी में 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला टॉप सहित ऊंचे पर्वतीय दर्रों में भी ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा कोकसर, सिस्सू, जिस्पा, गोंधला, टांडी केलांग व लाहौल-स्पीति के अधिकांश हिस्सों में फ्रेश स्नोफॉल हुआ है। अटल टनल के उत्तरी पोर्टल में भी बर्फबारी दर्ज की गई।

कोकसर-लोस्सर सड़क केवल 4×4 वाहनों के लिए खुली 

हालांकि, बर्फबारी के बावजूद लाहौल और स्पीति व मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी सड़कें खुली रहीं। पुलिस के अनुसार, प्रमुख सड़कों में शामिल कोकसर-पलचान से रोहतांग दर्रा, दारचा-शिंकुला, दारचा-सरचू-लेह और उदयपुर-टिंदी खुली रहीं। कोकसर-लोस्सर सड़क केवल 4×4 वाहनों के लिए खुली थी।

चंबा जिले के जरासू दर्रे में एवलांच, 250 भेड़-बकरियां मरीं

क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, चंबा और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले भागों में में भी हिमपात हुआ। उधर चंबा जिले (Chamba District) के जरासू दर्रे (Jarasu Pass) में हुए हिमस्खलन में दबने से 250 भेड़ व बकरियां (sheep & goats) मर गई हैं। बताया गया है कि चरवाहे कांगड़ा लौट रहे थे, तभी भरमौर के होली इलाके में खतरनाक जरासू पर्वत दर्रे को पार करते समय वे हिमस्खलन (avalanche) की चपेट में आ गए। भीषण ठंड से दो चरवाहों की हालत भी गंभीर हो गई थी। हालांकि गांव के लोगों ने उन्हें बचा लिया। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें : Monsoon Update: हिमाचल से गुजरात तक मानसूनी बारिश बनी आफत, हिमाचल में फिर बादल फटे, पांच पुल बहे