Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार, कल से चलेंगी लू

0
69
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार, कल से चलेंगी लू
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार, कल से चलेंगी लू

प्रदेश में सिरसा रहा सेबसे गर्म, 44 डिग्री पर पहुंचा पारा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गत दिवस प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। 9 जून से एक बार फिर लू के थपेड़े महसूस किए जाएंगे। राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में लू का असर देखा जा सकता है। वहीं सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा।

यहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच-बीच में हलके बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

5-6 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 5-6 दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बता दें कि हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।