Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? अब तक 22 की हुई मौत, जानें क्या है लक्षण और बचने का तरीका?

0
114
Chandipura Virus Kya Hai | Chandipura Virus Symptoms: चांदीपुरा वायरस एक खतरनाक संक्रमण है जो खासकर बच्चों को प्रभावित कर सकता है. जानें इसके लक्षण, फैलने के कारण, इलाज और बचाव के जरूरी उपाय.

Chandipura Virus Kya Hai | Chandipura Virus Symptoms: इन दिनों मार्केट में एक नया वायरस काफी चर्चे में है जिसका नाम है चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus). हाल ही में इस वायरल के चलते गुजरात में अब तक वायरस के 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं. जिनमें से 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 11 सैंपल के नतीजों का इंतजार है साथ ही 22 लोगों की मौत भी हो गई है. आइए जानते हैं कि ये क्या है और इसके लक्षण क्या है, साथ ही इनसे कैसे बचें.

क्या है चांदीपुरा वायरस? (What is Chandipura Virus?)

चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरल बीमारी है, जो खासतौर पर छोटे बच्चों को प्रभावित कर सकती है. ये संक्रमण तेजी से बढ़कर दिमाग में सूजन यानी एन्सेफलाइटिस (Encephalitis) का कारण बन सकता है. समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए इसके लक्षणों की पहचान और तुरंत चिकित्सा सहायता लेना बेहद जरूरी है.

चांदीपुरा वायरस कैसे फैलता है?

ये वायरस मेन रूप से संक्रमित कीटों के काटने से फैलता है. सैंडफ्लाई (रेतीली मक्खी), कुछ प्रकार के मच्छर और टिक्स इसके वाहक माने जाते हैं. ये बीमारी आमतौर पर बरसात के मौसम में अधिक देखने को मिलती है, क्योंकि इस दौरान कीटों की संख्या बढ़ जाती है.

चांदीपुरा वायरस सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी नहीं मानी जाती है. इसका संक्रमण मेन रूप से संक्रमित कीट के संपर्क में आने से होता है.

चांदीपुरा वायरस के प्रमुख लक्षण (Chandipura Virus Symptoms)

इस संक्रमण के शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये तेजी से गंभीर रूप ले सकता है. इसके मेन संकेतों में शामिल हैं:

अचानक तेज बुखार आना
सिर में तेज दर्द होना
उल्टी और बेचैनी महसूस होना
बहुत ज्यादा कमजोरी या नींद आना
बेहोशी की स्थिति बनना
दौरे पड़ना (Convulsions)
गंभीर मामलों में कोमा या शरीर के कई अंगों के काम करना बंद करने जैसी स्थिति

बचाव के तरीके

चांदीपुरा वायरस से बचाव के लिए कीटों से सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपाय है. इसके लिए:

घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखें.
मच्छरों और अन्य कीटों से बचने के लिए मच्छरदानी, रिपेलेंट और सुरक्षात्मक कपड़ों का इस्तेमाल करें.
कीटों की संख्या कम करने के लिए जरूरत पड़ने पर कीटनाशक छिड़काव कराया जा सकता है.

इलाज और सावधानियां

फिलहाल चांदीपुरा वायरस के लिए कोई विशेष एंटीवायरल दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. इलाज मेन रूप से मरीज के लक्षणों को नियंत्रित करने और उसकी स्थिति को स्थिर रखने पर आधारित होता है. यदि बच्चे में तेज बुखार के साथ सुस्ती, दौरे, बेहोशी या व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई दे, तो तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए. गंभीर मामलों में आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं की जरूरत पड़ सकती है.