Amritsar Crime News : पाकिस्तान से मंगवाते थे हेरोइन फिर पंजाब व अन्य राज्यों में करते थे डिलीवरी, दो काबू

0
46
सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बार फिर से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिन से अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लगातार नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से मंगवाते थे हेरोइन फिर पंजाब व अन्य राज्यों में करते थे डिलीवरी, दो काबू
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से मंगवाते थे हेरोइन फिर पंजाब व अन्य राज्यों में करते थे डिलीवरी, दो काबू

गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने की कार्रवाई

Amritsar Crime News  (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर पुलिस द्वारा सीमा पार से चल रहे ड्रग तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करने का क्रम लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए ऐसी सफलता हासिल कर रही है। ताजा मामले में भी अमृतसर देहात पुलिस ने थाना घरिंडा क्षेत्र में एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई हेरोइन सीमा पार से आई थी और आरोपियों ने नशे की इस खेप को पंजाब सहित अन्य राज्यों में डिलीवर करना था। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर देहात पुलिस ने थाना घरिंडा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप कथित तौर पर सीमा पार से भारत पहुंचाई गई थी। इसे पंजाब समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करने की तैयारी थी।

इस संबंध में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जांच कर रही है। साथ ही नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस को और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। पूरे ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश करने के लिए जांच जारी है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में तस्करी की किसी भी कोशिश को समय रहते विफल किया जा सके।

दो दिन पहले भी 10 किलो हेरोइन बरामद की थी

ज्ञात रहे कि अमृतसर देहात पुलिस ने एक ऐसी ही सफलता हासिल करते हुए तीन अगस्त को भी 10 किलो हेरोइन और एक बाइक बरामद की थी। उस समय दरअसल पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में हेरोइन गिराने की सूचना तस्करों के साथ ही पुलिस को भी मिल गई। इसके बाद जब नशा तस्कर हेरोइन की खेप को उठाने पहुंचे तो वहां पर पहले से पुलिस मौजूद देखकर वे घबरा गए और अपनी बाइक वहीं पर छोड़कर वहां से भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके से 10 किलो हेरोइन और तस्करों की बाइक कब्जे में ले ली।

ये भी पढ़ें : Himachal Road Accident : हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, थार पर गिरी चट्टान, एक की गई जान