Road Accident: हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप में टक्कर, 4 लोगों की मौत

0
77
Road Accident: हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप में टक्कर, 4 लोगों की मौत
Road Accident: हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप में टक्कर, 4 लोगों की मौत

आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी बस, गांव क्योड़क के पास हुआ हादसा
Road Accident, (आज समाज), कैथल: हरियाणा के कैथल में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर है। हादसा हरियाणा रोडवेज की बस के साथ हुआ। एक पिकअप हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने का भी समाचार है, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

कुरुक्षेत्र के पिहोवा जा रहे थे सभी

प्राप्त जानकारी अनुसार कार सवार लोग पंजाब के बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। यह लोग रात को कैथल के नीम साहब गुरुद्वारा में रुक गए थे। आज सुबह वहां से कुरुक्षेत्र के पिहोवा के लिए निकले थे। जैसे ही क्योड़क गांव में रिलायंस पंप के पास पहुंचे तो रोडवेज बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

घायलों को पीजीआई किया रेफर

हादसा इतना भीषण था कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 3 गंभीर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां से गंभीर हालत के चलते 65 वर्षीय तारा सिंह, 70 वर्षीय कुलवंत और 55 वर्षीय मंदर सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसा कैसे हुआ अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।