हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 का प्रारूप तैयार, डिप्टी सीएम ने ली बैैठक

0
328
Haryana Self-reliant Textile Policy 2022
Haryana Self-reliant Textile Policy 2022
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति,2022 के प्रारूप को मंत्रीमंडलीय उप समिति द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया है। हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति-2022 को अनुमोदन के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ष 2025 तक की समयावधि के लिए तैयार की गई इस नीति के अंतर्गत 4 हजार करोड रूपये निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तीन वर्षों की समयावधि के लिए प्रारूप को गहन विचार-विमर्श

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा तीन वर्षों की समयावधि के लिए हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 के प्रारूप को गहन विचार-विमर्श के उपरांत अंतिम रूप दिया गया। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला की अध्यक्षता में हुई।

नीति के अनुमोदन के लिए इसे मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में  विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श के उपरांत श्हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया। हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 के अनुमोदन के लिए इसे मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल और हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक मौजूद रहे।

हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 के अंतर्गत निवेश 

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 के लक्ष्य, उद्यमिता विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन, अनुदान, टेक्सटाईल पार्क व अन्य संदर्भित विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में श्राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के संदर्भ में भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 तक की समयावधि के लिए तैयार की गई हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 के अंतर्गत 4 हजार करोड रूपये निवेश व 20 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य है। इस नीति के अंतर्गत टेक्नीकल टैक्सटाइल को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर विस्तार दिया जाएगा। प्रदेश में टेक्सटाइल पार्कों को विकसित किए जाने के लिए हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति 2022 में प्रावधान शामिल है। सिंथेटिक फाईबर व रिजनरेटिड फाईबर ईकाइयों को प्रोत्साहित किया जाना नीति में शामिल किया गया है।

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में शामिल 

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में हरियााणा के वित्त एवं योजना के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद,  हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम की महानिदेशक अमनीत पी कुमार और हरियाणा के चकबंदी विभाग की निदेशक आमना तस्नीम शामिल हुए।
SHARE