CM Nayab Saini: बिहार जाएंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

0
63
CM Nayab Saini: बिहार जाएंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CM Nayab Saini: बिहार जाएंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

20 नवंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
CM Nayab Saini, (आज समाज), चंडीगढ़: बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का बुलावा आया है, जिसमें सीएम सैनी शामिल होंगे। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 8 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था, जिसमें से सभी सीटें गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीतीं।

नायब के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में बिहार वोटरों को लुभाने को काफी काम किया था। छठ पूजा पर बड़े पैमाने पर कदम उठाए गए थे। सरकार ने बिहार वोटर्स को वोटिंग के लिए वेतन सहित अवकाश देने को उद्योगपतियों से आग्रह किया था।

इन सीटों पर सीएम नायब सैनी ने किया था प्रचार

  • बिहार के गया के वजीरगंज से भाजपा के बीरेंद्र सिंह जीते, यहां नायब ने 4 नवंबर को जनसभा की थी।
  • नायब सैनी ने 29 अक्टूबर को भोजपुर की तरारी विस सीट पर रैली की थी। यहां से भाजपा के विशाल प्रशांत जीते।
  • पूर्वी चंपारण की रामनगर सीट पर भाजपा के नंदकिशोर राम ने राजद के सुबोध कुमार को हराया। यहां नायब ने 9 नवंबर को प्रचार किया था।
  • औरंगाबाद की गोवा विस सीट पर भाजपा के डॉ. रणविजय कुमार ने राजद के अमरेंद्र कुमार को हरया।
  • गया की गुरुआ सीट पर भाजपा के उपेंद्र प्रसाद ने राजद के विनय कुमार को हराया। रोहतास की डेहरी सीट पर भाजपा गठबंधन के राजीव रंजन सिंह ने राजद के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी को हराया।
  • पश्चिमी चंपारण की बगहा सीट पर भाजपा के राम सिंह ने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को व भोजपुर की आरा सीट पर भाजपा के संजय सिंह टाइगर ने क्यामुद्दीन अंसारी को हराया।

प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई

हरियाणा भाजपा की एक टीम जहां बिहार में मोर्चा संभाले हुए थी, वहीं एक टीम ने हरियाणा में बिहारी मूल के मतदाताओं के साथ लगातार जनसंपर्क किया। हरियाणा से बिहार में वोट डालने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करके स्पेशल ट्रेनों से बिहार भेजा गया।

पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम आदि शहरों में बिहारी मतदाताओं को उनके मूल क्षेत्रों में रवाना करने के बाद बाकायदा कार्यक्रमों का आयोजन करके इस बात का एहसास दिलाया गया कि वह भले ही अपने घर से दूर हैं, लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व में उन्हें भागीदार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता एकजुट है।

ये भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम