(Gurugram News) गुरुग्राम। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा में वाटर कूलर का उद्घाटन शनिवार को बीमा लोकपाल आयोग में जज सुनीता शर्मा व मुंजाल शोवा लिमिटेड से सेवानिवृत उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) गुडग़ांव अध्यक्ष अजय शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व, रवि कौशिक समाजसेवी, मनीष कौशिक समाजसेवी, वरुण कौशिक भाजपा निगम प्रत्याशी, शिक्षाविद् नवीन भारद्वाज मौजूद थे। मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा का पगड़ी व शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर बेस्ट स्काउट बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
जाति पाति से ऊपर उठकर देश सेवा करनी चाहिए : सुनीता शर्मा
सुनीता शर्मा ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को ठीक करना है और हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है। यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। हमें जाति पाति से ऊपर उठकर देश सेवा करनी चाहिए। विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में मदद करनी चाहिए। अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नए-नए अवसर तलाश करने चाहिए। अपने आप को स्किल डेवलपमेंट की तरफ बढ़ाओ।
प्रत्येक व्यक्ति खुद कारीगर व इंजीनियर बने। समय की मांग को देखते हुए इसी तरह हमें अपने आप को बनाना है। अजय शर्मा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सामाजिक संस्थाएं मदद करती हैं, लेकिन वहां के स्टाफ को इन सभी चीजों के रखरखाव पर भी ध्यान देना है।
यह भी पढ़े : Gurugram News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मिस कॉल करके या ऑनलाइन कराएं पंजीकरण