Guru Govind Singh Jayanti : धूमधाम से मनाया गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव

0
942
Guru Govind Singh Jayanti
Guru Govind Singh Jayanti
प्रवीण वालिया,करनाल:

धूमधाम से मनाया गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव 

Guru Govind Singh Jayanti : सिख पंथ के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव धूममधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में दीवान सजे अटूट लंगर बटा गया। बारिश के बीच श्रद्धलुओं का तांता गुरुद्वारों में लगा रहा। प्रमुख कार्यक्रम डेरा कारसेवा में बाबा सुक्खा सिंह जी के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। सुबह से ही दीवान सजाए गए। (Guru Govind Singh Jayanti)
धर्मालुओं का तांता लगा रहा। रागी ढाडी जत्थों ने ग्रुरु की महिमा का गुणगान किया। गुरु के आगे हजारों धर्मालु नत मस्तक हुए। सुबह से ही आने वालों का तांता लगा हुआ था। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव  इंद्रपाल सिंह ने बताया कि  गुरमति समागम सुबह 6 बजे से शुरू हो गया। दीवान सजाया गया। रागी, ढाढी जत्थों द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया  गया । (Guru Govind Singh Jayanti)
इस अवसर पर भाई सतनाम सिंह हजूरी रागी दरबार अमृतसर  साहिब अमृतसर, भाई गुरमीत सिंह पोंटा साहिब सहित अन्य रागी ,ढाढी  जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर गुरु गोविद सिंह जी की अमर गाथा का गुणगान कथा वाचकों ने किया। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने मानवता और हिदू धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार का बलिदान दिया। उन्होंने मानवता की रक्षा को सर्वोपरि माना। (Guru Govind Singh Jayanti)
इस अवसर पर अटूट लंगर बरता गया। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरप्रीत सिंह नरूला, गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह , महासचिव इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह मूनक, बलकार सिंह,जसबीर सिंह गुलाटी, गगन मैहता, जसविंदर सिंह बिल्ला, गुरुसेवक सिंह, सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर सीनिर पत्रकार पलविंदर सिंह को सेवा के लिए सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
Guru Govind Singh Jayanti

READ ALSO : Welfare Association Elections : वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सतीश कुमार गोयल प्रधान और ललित सेठ महासचिव बने

READ ALSO : अभी यहां होगी और बारिश, गिरेगा तापमान, जाने अपने राज्य का हाल Now It Will Be Here And Rain

Connect With Us:-  Twitter Facebook