Gujarat Plane Crash Updates: विमान में सवार थे पूर्व CM रूपाणी समेत 169 भारतीय

0
136
Gujarat Plane Crash Updates
Gujarat Plane Crash Updates: विमान में सवार थे पूर्व CM रूपाणी समेत 169 भारतीय
  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन

Ahmedabad Plane Crash Updates, (आज समाज), अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में से 169 भारतीय थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) भी सवार थे। अब तक 100 शव मिल चुके हैं और विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। प्लेन में सवार अन्य नागरिकों में ब्रिटिश के 53, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली थे। इसके अलावा चालक दल के सदस्य थे। हादसे के दृश्यों से साफ़ है कि  बमुश्किल कोई व्यक्ति सुरक्षित बचा होगा।

दोपहर 1:38 मिनट पर भरी थी उड़ान 1:40 पर हादसा 

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान जारी कर बताया गया है कि विमान संख्या एआई- 171 ने अहमदाबाद से दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी और एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर एक बजकर 40 मिनट पर हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था। क्रैश होने के बाद विमान सिविल अस्पताल की इमारत से टकराया है।

कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार देखा गया

एयर इंडिया के बयान में कहा गया है कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही विमान एयरपोर्ट के पास एक इमारत से टकरा गया। हादसे के बाद इसमें धमाका हुआ और आग लग गई।
आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार देखा गया। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और लोग इसकी तस्वीरें लेते दिखे।

जली हालत में 100 लोगों के शव घटनास्थल से बरामद 

हादसे की सूचना के बाद कई एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और कई जले शवों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि अब तक लगभग 100 लोगों के शव जली हालत में घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं। शवों की हालत इतनी खराब है कि उन्हें पहचानना मुश्किल है।

इमारत में रहते हैं सिविल अस्पताल के डॉक्टर, कई घायल 

सूत्रों के अनुसार जिस सिविल अस्पताल की इमारत से विमान टकराया है उसमें सिविल अस्पताल के डॉक्टर रहते हैं। कई डाक्टर भी घायल हो गए हैं। सिविल अस्पताल की इमारत के पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : Gujarat Breaking: अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त