Business News Hindi : 2026 में सोना छू सकता है 1,70,000 का आंकड़ा

0
49
Business News Hindi : 2026 में सोना छू सकता है 1,70,000 का आंकड़ा
Business News Hindi : 2026 में सोना छू सकता है 1,70,000 का आंकड़ा

डब्ल्यूजीसी ने जताई सोने की कीमत में 15 से 30 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना

Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : सोना लगातार अपनी चमक बिखेर रहा है। पिछले माह एक लाख तीस हजार का स्तर पार करने के बाद यह एक बार फिर से नया आॅल टाइम हाई बनाने की तरफ अग्रसर है। वहीं सोना खरीदने के चाहवान लोगों के लिए बड़ी खबर यह है कि सोने की कीमतों में यह वृद्धि निकट भविष्य में कम होने वाली नहीं है।

इस संबंध में आंकड़े पेश करते हुए विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने कैंलेडर वर्ष 2026 के लिए सोने की कीमतें वर्तमान स्तर से 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना जताई है। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका द्वारा लगाया जाने वाला टैरिफ और भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण निवशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी की है। केंद्रीय बैंकों द्वारा भी सोने की खरीदारी और ब्याज दरों में भी साल 2025 में सोने की कीमतों ने दिशा तय की है।

इसलिए बढ़ेंगे सोने के दाम

रिपोर्ट कहती है, यदि 2026 में आर्थिक वृद्धि धीमी होती है और ब्याज दरें उम्मीद से अधिक गिरती हैं, तो सोने में 5 से 15 प्रतिशत के बीच बढ़त देखी जा सकती है। दूसरा बढ़ते वैश्विक जोखिम की वजह से ज्याद गंभरी मंदी में सोने की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।

गुरुवार को इतनी रही सोने व चांदी की कीमत

वैश्विक बाजारों में कीमत कम होने और घरेलू बाजार में ग्राहकों की सुस्त मांग के चलते गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमत में थोड़ी मंदी देखी गई। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका जबकि चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और इसकी कीमत 900 रुपए घटकर 1,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 1,32,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि पिछली बार चांदी की कीमत 1,80,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यहां पर आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 0.15 प्रतिशत गिरकर 4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसके अलावा, विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

ये भी पढ़ें : India-Canada Trade Deal : 2026 के शुरुआत में कनाडा जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल