Global Times On India: आर्थिक विकास व सोशल गवर्नेंस में भारत का शानदार प्रदर्शन

0
147
Global Times On India
आर्थिक विकास व सोशल गवर्नेंस में भारत का शानदार प्रदर्शन

Aaj Samaj (आज समाज), Global Times On India, बीजिंग: चीन के सरकारी अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की आर्थिक वृद्धि और विदेश नीति की जमकर तारीफ की है। ग्लोबल टाइम्स ने शंघाई की फुडन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक झांग जियाडोंग द्वारा हाल ही में लिखित लेख प्रकाशित किया है, जिसमें भारत की पिछले 4 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। जियाडोंग ने लिखा है कि भारत ने आर्थिक विकास और सोशल गवर्नेंस में शानदार परिणाम हासिल किए हैं।

काफी बदल गई है भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति

जियाडोंग ने कहा, मैंने हाल ही में दो बार भारत का दौरा किया था और इस दौरान पाया कि भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति काफी बदल गई है। प्रोफेसर झांग के मुताबिक यह बदलाव भारत की ऐतिहासिक औपनिवेशिक छवि से बचने के साथ ही राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से ‘विश्व गुरु’ के रूप में कार्य करने की अपनी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। जियाडोंग ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था ने भी गति पकड़ ली है और यह सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है।

रणनीतिक सोच में एक और बदलाव

उन्होंने कहा, विदेश नीति को लेकर भी भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव आया है और वह अब एक ज्यादा ताकतवर रणनीति की ओर बढ़ रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने खुद को पश्चिम से दूर कर लिया और खुद को विकासशील देशों के साथ अधिक जोड़ लिया। प्रोफेसर झांग ने कहा है कि भारतीय प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान चीनी विद्वानों के प्रति उनका रवैया कहीं-कहीं अड़ियल होने के बजाय अधिक सहज होता है।

अपनी निर्यात क्षमता पर अधिक जोर

प्रोफेसर झांग ने बताया कि पहले चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन पर चर्चा करते समय, भारतीय विद्वान इस व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए चीन के उपायों पर ध्यान केंद्रित करते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब भारत के विद्वान चीन के उपायों की जगह अपनी निर्यात क्षमता पर अधिक जोर दे रहे हैं। जियाडोंग ने कहा, भारत की पावर स्ट्रेटेजी सपने से हकीकत की ओर बढ़ गई है। हालांकि, इसके कुछ संभावित जोखिम और संकट भी सामने आए हैं।

रणनीतिक रूप से भी नई दिल्ली अधिक आश्वस्त

जियाडोंग ने कहा, तीव्र आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ भारत अब रणनीतिक रूप से भी अधिक आश्वस्त हो गया है। वह अब नेरेटिव बनाने और उसे विकसित करने में अधिक सक्रिय हो गया है। इसके अलावा कूटनीतिक क्षेत्र में भारत तेजी से एक पावरफुल स्ट्रेटेजी की ओर बढ़ गया है। उन्होंने लिखा है, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उन्होंने अमेरिका, जापान, रूस और अन्य देशों और क्षेत्रीय संगठनों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मल्टी अलायनमेंट स्ट्रेटेजी की वकालत की है।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE