Cold Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित 6 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, भोपाल में हुई बारिश

0
102
Cold Weather Alert
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान जाते वाहन।

Aaj Samaj (आज समाज), Cold Weather Alert, नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड व कोहरे का कहर आज तड़के भी जारी रहा। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित छह राज्यों में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी सहित 15 राज्यों में आज कोहरा छाया हुआ है और अगले कल यानि 6 जनवरी को भी इन राज्यों में यही हालत रह सकती है। देश के पूर्वी और मध्य राज्यों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को बारिश हुई।

दक्षिण भारत : पांच दिन तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दो दिन और बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों- कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले पांच दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान : माउंट आबू में न्यूनतम पारा जमाव बिंदू

राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम पारा जमाव बिंदू पर आ गया। सीकर में पारा 1.0 डिग्री और फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर राज्य की राजधानी जयपुर में सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक शीतकालीन छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।

इन राज्यों में आज ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अलग-अलग इलाकों में आज सुबह कुछ घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना थी। अरब सागर के ऊपर लो प्रेशर बनने से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 3-4 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE