Gita Mahotsav Charkhi Dadari: गीता के उपदेश पर चलकर समाज व राष्ट्र को मजबूत करें : सोमबीर सांगवान

0
622
Gita Mahotsav Charkhi Dadari

जयवीर फोगाट, चरखी दादरी:

Gita Mahotsav Charkhi Dadari: गीता के उपदेशों पर चलते हुए हम एक समृद्घ और शक्तिशाली राष्ट्र की स्थापना कर सकते हैं। भारत जैसी पावन भूमि पर जन्म लेने वाले लोग धन्य हैं, जिन्हें यहां के ऋषि मुनियों द्वारा रचित पावन ग्रंथों और संत-महात्माओं की शरण में रहकर भगवत सत्ता को पाने की प्रेरणा मिलती है।

Read Also : Scholarship For Disabled Students विकलांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा, 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सोमबीर सांगवान ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन Gita Mahotsav Charkhi Dadari

Gita Mahotsav Charkhi Dadari

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने आज ये शब्द कहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने गीता आरती स्थल पर दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीकृष्ण के इस पावन ग्रंथ को प्रणाम किया। उसके बाद उपायुक्त प्रदीप गोदारा व अन्य अधिकारियों के साथ विधायक सोमबीर सांगवान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Read Also : Daughter Burdened बेटी बोझ, ढाई माह की नवजात अस्पताल में छोड़ा

अच्छाई के मार्ग पर चलना सिखाती है गीता Gita Mahotsav Charkhi Dadari

Gita Mahotsav Charkhi Dadari

मंच पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गीता हमें बुराई का रास्ता त्याग कर अच्छाई पर चलना सिखाती है। हमें इस बात पर गर्व है कि हम उस हरियाणा के रहने वाले है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता जैसा अप्रतिम ज्ञान मानव जाति को दिया था। गीता का महत्व आज भी हमारे जीवन में ज्यों का त्यों है, जैसा कि उस काल में था।

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

जनता की सेवा के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार : सांगवान Gita Mahotsav Charkhi Dadari

Gita Mahotsav Charkhi Dadari

विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि श्रीमदभागवत गीता को पढकर इस बात की प्रेरणा मिलती है कि मनुष्य को निर्लिप्त भाव से अपने कर्मों का निर्वहन करना चाहिए। हमें समाज से नशा, दहेज प्रथा, जुआ, सामाजिक बैर भाव जैसी बुराईयों को मिटाकर भाईचारा, आपसी मेलजोल और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। सोमबीर सांगवान ने कहा कि वे दादरी की जनता की सेवा के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार हैं। किसी भी दादरी वासी को कोई समस्या हो तो वह आधी रात को भी उनका दरवाजा खटखटा सकता है।

Read Also Anganwadi Workers And Helpers Strike सातवें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

प्रशासन की ओर से चौथी बार मनाया जा रहा महोत्सव Gita Mahotsav Charkhi Dadari

Gita Mahotsav Charkhi Dadari

दादरी के उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चौथी बार यह महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें धार्मिक संगठनों व सभी विभागों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि गीता का एक-एक श्लोक मानव जीवन को रूपातंरित करने की क्षमता रखता है। इस धर्मग्रंथ का व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने में बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव का तीन दिन तक जिलावासियों ने आनंद उठाया है और उम्मीद है कि यह महोत्सव गीता की सार्थकता समझाने के अपने लक्ष्य में सफल रहा होगा।

Read Also : Scholarship For Disabled Students विकलांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा, 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

समाज से बुराईयों को मिटाने का आह्वान किया विधायक ने Gita Mahotsav Charkhi Dadari

 

Gita Mahotsav Charkhi Dadari

समारोह में मुख्य अतिथि सोमबीर सांगवान ने गीता महोत्सव में तीन दिन तक मनोहारी प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं विद्यार्थियों पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि को भी सम्मानित किया। दादरी के उपायुक्त प्रदीप गोदारा, अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीष नागपाल, नगराधीश अमित मान ने विधायक सोमबीर सांगवान को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

गीता महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण के साथ हुआ संपन्न Gita Mahotsav Charkhi Dadari

Gita Mahotsav Charkhi Dadari

सांस्कृतिक संध्या के दौरान राजकीय विद्यालय पिचौपा कलां की छात्राओं का कृष्ण-अर्जुन संवाद, बौंद राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्रा की नृत्य प्रस्तुति, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय दादरी की टीम का लोकनृत्य, भिवानी से आए कलाकार सुनील कौशिक, पवन कौशिक व उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत किए हरियाणवी लोकनृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त की धर्मपत्नी वंदना गोदारा, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, राजकीय कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्रीभगवान शास्त्री, गीता सहारण, बीके प्रेमलता, रामनिवास चरखी, योगेश, जयभगवान प्राध्यापक, अशोक गाबा, रोहतास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम उपस्थित रही।

Also Read : All India Jat Heroes Memorial College में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE