गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में शहीद भगत सिंह पर हुआ विस्तार व्याख्यान

0
388
Gaur Brahmin Degree College
Gaur Brahmin Degree College

आज समाज डिजिटल, Rohtak News : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक में आज शनिवार को इतिहास विभाग में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में इतिहास विभाग के चेयरमैन प्रो एस.के चहल रहे।

यह भी पढ़ें : नट बाेल्ट फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की रेड, दो जगह 55 लीटर तेजाब बिना लाइसेंस के बरामद

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की

Gaur Brahmin Degree College
Gaur Brahmin Degree College

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने की। मुख्यवक्ता प्रो एस.के चहल ने ‘शहीद भगत सिंह’ पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भगत सिंह ने जो मार्ग चुना वो हम सबके लिए प्रेरक है। उनके लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले था जिसके लिए उन्होंने अपने केश तक कटवा लिए। उन्होंने कहा कि माता पिता के दिए हुए संस्कार और देश में पराधीनता की परिस्थियों ने उन्हें भगत सिंह बनाया। बचपन से उनके मन में देश के प्रति समर्पण की भावना थी।

भगत सिंह हम सबके के लिए एक प्रेरणा है

मुख्यवक्ता ने बताया भगत सिंह ने कूका आंदोलन के राम सिंह,ग़दर आंदोलन के करतार सिंह सराबा व अजीत सिंह से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में आगे बढे। विचार धारा के अलग होते हुए भी उन्होंने वीर सावरकर से भी प्रेरणा ली। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद से प्रेरित होकर अपना संगठन उनके संगठन में मिला लिया। मुख्यवक्ता ने कहा कि जलियांवाला कांड व चोरा चोरी आंदोलन के बाद उनके जीवन में एक अलग मोड़ आया। युवाओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है इसलिए उनको जानने के लिए उनका अध्यन बेहद जरुरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कहा कि भगत सिंह हम सबके के लिए एक प्रेरणा है। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अंत में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ धर्मवीर भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर ये सभी रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ कपिल कौशिक,इतिहास सहायक प्राध्यापिका डॉ अंजू,संदीप दूहन,डॉ अजीत शर्मा,कोमल शर्मा,पूनम गौतम,पूजा दुहन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : मांग के अनुसार शेड्यूल बनाकर पेड़ों की करेंगे ट्रीमिंग : निगमायुक्त नरेश नरवाल

यह भी पढ़ें : किसानों का आंदोलन जारी रहेगा : चमेल सिंह

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री ने ओमैक्स सिटी में पुलिस चौकी खोलने के दिए आदेश

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE