देर से पहुंची बरात, दुल्हन का शादी से इनकार, लौटे बैरंग

0
350
Mahendragarh News The bride who arrived late refused to marry
Mahendragarh News The bride who arrived late refused to marry

आज समाज डिजिटल, Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) में कन्या और वर पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर लौट आए। कन्या पक्ष का आरोप है कि दूल्हा सहित बराती नशे में धुत थे।

महेंद्रगढ़ में निर्धारित समय से 7 घंटे लेट पहुंची बारात, नशे में धुत दूल्हा

बताया जा रहा है कि झज्जर जिले (Jhajjar District) से आने वाली बारात को शाम चार बजे पहुंचने का समय दिया था, लेकिन बरात रात करीब 11 बजे पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग बरात के स्वागत के लिए पहुंचे तथा एक घंटे के अंदर लड़की के घर पहुंचने का समय दिया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि बराती नशे में देर रात तक डीजे बजाते रहे। दूल्हा भी नशे में धुत था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हे पक्ष के लोग बरात सहित लौट गए।

दूसरा कारण: यहीं पर आयोजित थी दो शादियां

जिले में दो लड़कियों की शादी थी। एक बारात को चार बजे तथा दूसरी को छह बजे पहुंचने का समय दिया गया था। एक बरात तय समय पर पहुंचकर शादी संपन्न करा दुल्हन को साथ ले गई। जब दूसरी बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची तो उन्होंने कन्या पक्ष के लोगों से कहा कि आपने बहुत लेट कर दिया हम सुबह छह बजे तक फेरे लेंगे। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। मारपीट होने के बाद परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

दोनों पक्ष पहुंचे थाने, नहीं दी शिकायत

सुबह दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई। कन्या पक्ष द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग बरात सहित लौट गए। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि जैसे ही कन्या पक्ष के घर के सामने पहुंचे तो लड़की वालों की तरफ से उनके बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत से सुलह हो गई थी लेकिन कभी लड़की की मां मान जाती है तो पिता नहीं मानता तो कभी मामा नहीं मानता। लड़की से उनकी बात हुई है तो उसने कहा कि जैसा उसके माता-पिता चाहेंगे वह वैसा ही करेगी। उनकी तरफ से शादी कराने का पूरा प्रयास किया गया है। लेकिन लड़की पक्ष ने मना कर दिया है। वह लड़की को ले जाने को तैयार हैं।

दूल्हा भी था नशे में टुन

लड़की के पिता ने कहा कि दो बेटियों की शादी थी। एक बरात सही समय पर पहुंचकर शादी संपन्न करा दी। वर पक्ष के लोग बेटी को दुल्हन के रूप में अपने साथ ले गए। वहीं एक गांव से पहुंची बरात में दूल्हा सहित बराती नशे में धुत थे। दुल्हे ने भी शराब पी हुई थी। इसके बाद उनकी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। लड़का पक्ष के लोगों के साथ बैठक कर लिखित फैसला किया गया है। इसके बाद वह अपने घर चले गए। रात को दो बजे सूचना मिली थी कि एक शादी में आपसी कहासुनी हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत करा दिया था।

ये भी पढ़ें : दोस्त को उतारा मौत के घाट फिर किए टुकड़े, कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

ये भी पढ़ें : अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड का संबंध भी करनाल में पकड़े आतंकियों से जुड़े

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE