Gaganyaan Mission: इसरो ने तकनीकी कारणों से रोकी गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग

0
163
Gaganyaan Mission
तकनीकी कारणों से रोकी गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग

Aaj Samaj (आज समाज), Gaganyaan Mission, नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है। टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए, इसका लॉन्च टाइम 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि, समय में बदलाव किए जाने के कारण के बारे आधिकारिक रूप से तो कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सूत्रों ने बताया कि बारिश और बादल छाए रहने के कारण ऐसा किया गया होगा।

  • बारिश और बादल कारण : सूत्र

पता लगाएंगे कि क्या गड़बड़ी हुई : सोमनाथ

इसरो ‘क्रू मॉड्यूल’ (जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे) और चालक बचाव प्रणाली से लैस रॉकेट को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण तल से रवाना करने वाला था। इसरो ने फिलहाल टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग रोकने के कारण के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने सिर्फ इतना कहा, हम यह पता लगाएंगे कि क्या गड़बड़ी हुई है और जल्द वापस आएंगे।

मिशन का यह है मकसद

परीक्षण यान मिशन का मकसद गगनयान मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए क्रू मॉड्यूल और चालक बचाव प्रणाली के सुरक्षा मानकों का अध्ययन करना है। गगनयान मिशन का लक्ष्य 2025 में तीन दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना व उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इस क्रू मॉड्यूल के साथ परीक्षण यान मिशन पूरे गगनयान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

देखने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे छात्र

गगनयान मिशन के तहत पहली परीक्षण उड़ान (टीवी-डी1 फ्लाइट टेस्ट) की लॉन्चिंग देखने के लिए श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन केंद्र में सुबह से ही दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। इसरो ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी थी कि 21 अक्टूबर सुबह आठ बजे टीवी-डी1- परीक्षण उड़ान को प्रक्षेपित करने के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार शाम सात बजे शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE