G20 Summit: भारत मंडपम में ‘एआई’ अवतार से होगा विदेशी मेहमानों का स्वागत

0
313
G20 Summit
भारत मंडपम में ‘एआई’ अवतार से होगा विदेशी मेहमानों का स्वागत

Aaj Samaj (आज समाज), G20 Summit, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में आयोजित ‘लोकतंत्र की जननी’ प्रदर्शनी को देखने आने वाले राष्ट्र प्रमुखों और अन्य शीर्ष नेताओं का स्वागत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अवतार से किया जाएगा। एआई अवतार प्रदर्शनी का उन्हें संक्षिप्त अवलोकन कराएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक की भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

  • प्रदर्शनी देखने आएंगे दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष

पोडियम में होगी हड़प्पा काल की लड़की की प्रतिमा

सूत्रों ने बताया कि लिखावट के साथ एआई अवतार का आडियो 16 वैश्विक भाषाओं में होगा, जिसमें अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच, कोरियाई व जापानी भाषा भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार भारत की लोकतांत्रिक प्रकृति के इतिहास को विभिन्न जगहों पर 26 इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से दर्शाया जाएगा। पोडियम में एक घूमते हुए ऊंचे मंच पर हड़प्पा काल की लड़की की प्रतिमा भी रखी हुई होगी। यह मंच 5 फीट ऊंचाई और 120 किलोग्राम वजन का है। इसे कांस्य से तैयार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनी में आजादी के बाद से आधुनिक युग में भारत की चुनाव परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 1951-52 में पहले आम चुनाव से लेकर 2019 लोकसभा चुनाव तक आए बदलावों को रेखांकित करेगी।

इन्विटेशन कार्ड पर प्रेसीडेंट आफ भारत लिखने पर कांग्रेस नाराज

जी20 बैठक के डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से एक इन्विटेशन कार्ड भेजा गया है। इन्विटेशन कार्ड पर प्रेसिडेंट आफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट आॅफ भारत लिखा गया है, जिसको लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूर्व ट्विटर पर लिखा, ये खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 डिनर के लिए जो इन्विटेशन भेजा है। जिसमें इंडिया की जगह भारत लिखा गया है। उन्होंने लिखा, संविधान में अनुच्छेद 1 के मुताबिक, इंडिया जिसे भारत कहते हैं वह राज्यों का एक संघ होगा, लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमला हो रहा है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE