Delhi Weather: दिल्ली में 122 साल में दूसरी बार तापमान 40 के पार

0
106
Delhi Weather
दिल्ली में 122 साल में दूसरी बार तापमान 40 के पार

Aaj Samaj (आज समाज), Delhi Weather, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चार सितंबर का दिन 123 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। दिन भर धूप रहने के कारण सोमवार को सावन में भी भादों का एहसास हुआ और मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान 40 डिग्री पार कर गया। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।

16 सितंबर 1938 को पहली बार टूटा था रिकॉर्ड

बता दें कि 1901 से लेकर 2023 तक 122 साल में 16 सितंबर 1938 को पहली बार गर्मी का रिकॉर्ड टूटा था। उस दौरान अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद दूसरी बार इस सप्ताह सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा है। महज 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि

न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़त देखने को मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले बुधवार को दिल्ली में हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है,जिसके चलते तापमान में भी कुछ गिरावट हो सकती है। बुधवार से शुक्रवार के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE