Mahendragarh Mini Secretariat: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में की रेड

0
73
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में खाली कुर्सियां।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में खाली कुर्सियां।
  • निरीक्षण करने पर कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर
  • टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी

Aaj Samaj (आज समाज), Mahendragarh Mini Secretariat, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने रेड की। इस दौरान कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पर कई अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। लोगों द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की शिकायतें की जा रही थीं।

आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी व खुफिया विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिवराज, कार्यकारी अभियंता नारनौल द्वारा महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय में छापेमारी की। जहां पर अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।

दोनों कार्यालय में 30 कर्मचारियों में से 17 अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय से गायब मिले। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से उप निरीक्षक सत्येंद्र, सहायक उप निरीक्षक सचिन कुमार, सहायक उप निरीक्षक कर्मपाल, खुफिया विभाग की तरफ से सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक संदीप, अजय कुमार, नवीन लंबा व अनिल कुमार टीम में शामिल थे।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 6 September : आज के दिन इन राशि वालों के किए गए निवेश सिद्ध हो सकते है लाभकारी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़े  : Accused Arrested : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी पवन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE