नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगें : प्रो. रामबिलास शर्मा Former Education Minister Rambilas Sharma

0
322
Former Education Minister Rambilas Sharma
Former Education Minister Rambilas Sharma

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

Former Education Minister Rambilas Sharma: कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ताओं की ही बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उक्त बातें हरियाणा भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा द्वारा नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी द्वारा शहरों के प्रत्येक वार्ड में बूथ प्रमुख के घर पर झंडा लगाने के कार्यक्रम के तहत शहर के वार्ड नंबर 15 बूथ प्रमुख रमेश शर्मा के आवास पर भाजपा का झंडा लगाने के उपरांत कहीं।

Read Also: घर में घुसकर आभूषण और नकदी चुराने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर लिया रिमांड पर Police Team of Thana Sadar Mahendragarh

शहरों के प्रत्येक वार्ड में बूथ प्रमुख के घरों पर झंडा लगाने के कार्यक्रम का झंडा लगाकर किया शुभारम्भ (Former Education Minister Rambilas Sharma)

बाद में शहर के प्रत्येक वार्ड में बूथ प्रमुख के घरों की छतों पर भाजपा पार्टी का झण्डा लगाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे। प्रो. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में प्रस्तावित नगर परिषद व नगर पालिका के चुनावों की तैयारियों के लिए शहरों के प्रत्येक बूथ प्रमुखों के घरों पर आज से पार्टी का झंडा लगाने का कार्यक्रम शुरू महेंद्रगढ़ से किया है। इस कार्यक्रम के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड के बूथ प्रमुख के घर पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा उसके बाद बूथ प्रमुख स्वयं वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं को लेकर प्रत्येक वार्ड में 100-100 घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा भविष्य में प्रस्तावित नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करेगें।

भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगें चुनाव (Former Education Minister Rambilas Sharma)

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही नगर परिषद व नगर पालिका के चुनावों के लिए जी जान से जुट जाए ताकी भारी बहुमत से नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो सके। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जीत का मंत्र देते हुए पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देश में कम जनाधार देखकर कांग्रेस व अन्य पार्टीयां मजाक उडाते थे, लेकीन आज उन पार्टी दलों की स्थिती क्या है आपके सामने है। भाजपा जिसमें 36 बिरादरी के लोगों को मान सम्मान देकर देश व प्रदेश की जनता को सेवा करने का अवसर दिया जाता है।

इस मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे (Former Education Minister Rambilas Sharma)

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, नगर पालिका निवर्तमान कार्यवाहक प्रधान रमेश बोहरा, कुलदीप शर्मा, प्रदीप कौशिक चेयरमैन खातीवास, अमित मिश्रा, सुशील अग्रवाल, शिवम जांगड़ा, अमित भारद्वाज पाली, जेपी सैनी, नवीन शर्मा, रवि यादव बवाना सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Read Also: Strawberry Ice Cream: घर पर ही बनाए स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी कुल्फी, जानिये इसे बनाने का आसान तरीका

Read Also:  एसडीएम ने सुनी लोगो की समस्याएं SDM Dinesh

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE