Five Crore Will Spent On Development बनेगी पक्की गलियां और अंडरग्राउंड नालियां

0
454
Five Crore Will Spent On Development

Five Crore Will Spent On Development

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

नगर निगम की ओर से टिवनसिटी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। जल्द ही नगर निगम द्वारा दोनों जोन में लगभग 5.07 करोड़ रुपये के और विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इससे जहां नगर निगम में शामिल हुए कई गांवों व विभिन्न कॉलोनियों में पक्की गलियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियां बनाई जाएगी। वार्ड नंबर 11 के गधौली गांव में 2.47 लाख की लागत से अनेक सुविधाओं से लैस सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। वहीं, कई भवनों का विकास किया जाएगा।

खस्ता हाल गलियों को मिले पांच करोड़ Five Crore Will Spent On Development

शहर में लगभग पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य होने से जहां लोगों को खस्ताहाल गलियों से राहत मिलेगी, वहीं, नालियां बनने से गंदे पानी की निकासी का समाधान होगा। नगर निगम ने इसके लिए दोनों जोन के 14 वार्डों में विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए। निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अलॉट होते ही विकास कार्य शुरू करवाएं जाएंगे।

जोन नंबर एक चार करोड़ में ये होंगे विकास कार्य

  • -वार्ड नंबर 11 के गांव गधौली में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर सात में लगभग नौ लाख रुपये की लागत से बास्केट बॉल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
  • 46.14 लाख की लागत से वार्ड नंबर आठ की सरोजिनी कॉलोनी फेस-1 में जनता ड्राई क्लीनर से मसीह अस्पताल तक आईपीबी रोड का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर दो की राजेश कॉलोनी में धर्मेंद्र तनेजा के घर से सरदार जी हाउस तक चार लाख की लागत से गली व नाली का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर तीन के अमर विहार में 9.84 लाख की लागत से तोता राम धर्मशाला से गयाराम के घर तक अंडरग्राउंड नाले का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर छह के दुर्गा गार्डन में 2.20 लाख की लागत अमर सिंह के घर से जगमाल के घर तक और 7.20 लाख की लागत से लक्की धवन के घर से देवेंद्र सिंह के घर तक गलियों व अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड पांच के मंगतपुरा में डीडी अग्रवाल वाली गली का 2.40 लाख रुपये से ग?ली व अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किया जाएगा।
  • 9.30 लाख की लागत से वार्ड नंबर 3 के गांव तेलीपुरा की मुख्य फिरनी का निर्माण किया जाएगा।
  • नौ लाख की लागत से वार्ड नंबर 3 के गांव उद्यमगढ़ में खेड़ा मंदिर वाली गली व नाली का निर्माण किया जाएगा।
  • 10 लाख रुपये में वार्ड नंबर छह के गांव गढ़ी मुंडो की एससी धर्मशाला का विकास व कार्य पूरा किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर एक के गांव जडौदा में कश्मीरी की दुकान से कम्यूनिटी सेंटर तक चार लाख की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा।
  • 7.20 लाख रुपये की लागत से वार्ड पांच के भारत सेवक नगर में प्रमोद के घर से बक्सी के घर तक गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर चार की विजय कॉलोनी में 7.70 लाख की लागत से जरनैल फर्नीचर से साहिल एंटरप्राजिज तक गली व अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा आदि

जोन नंबर दो में ये होंगे विकास कार्य Five Crore Will Spent On Development

  • -वार्ड 12 के गांव शादीपुर के कब्रिस्तान में 14.07 लाख रुपये की लागत से हाल का निर्माण किया जाएगा।
  • 12.13 लाख की लागत से शादीपुर के श्मशान घाट में आईपीबी टाइलें बिछाने, अर्थ फिलिंग व गेट बनाने का काम किया जाएगा।
  • वार्ड 12 शादीपुर के सरकारी स्कूल के साथ पांच लाख की लागत से गंदे पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा।
  • 16.15 लाख रुपये से वार्ड 12 के बाड़ी माजरा में हरीजन धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड 12 बाड़ी माजरा में 5.8 लाख की लागत से त्रिवेणी झाडू के पीछे वाली गली व पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड 12 तीर्थ नगर में 6.58 लाख की लागत से उदयभान वाली गली का नालियों समेत निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर 13 की जम्मू कॉलोनी में 7.69 लाख की लागत से गोविंद सिंह के घर से संजय गुप्ता के घर तक गाढ़वाली धर्मशाला वाली गली का निर्माण किया जाएगा।
  • वार्ड नंबर 22 की बैंक कॉलोनी (राजीव गार्डन) में 15.02 लाख की लागत से संजय गुप्ता के घर से दिनेश सिंह रावत के घर तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा।

बिना भेदभाव हो रहा विकास : मदन चौहान Five Crore Will Spent On Development

निगम के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। निगम के दोनों जोन के 14 वार्डों में होने वाले लगभग 28 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए है। निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अलॉट होते ही विकास कार्यों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

SHARE