दशहरा के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी खुशहाली, लेकिन भूल से भी इन्हें न खरीदें

0
83

आज पूरे देश में दशहरा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से यह त्योहार हिंदू धर्म के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन कुछ चीजें खरीदना घर की खुशहाली के लिए शुभ माना जाता है। आइए इस रिपोर्ट में हम इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

दशहरा पर क्या खरीदें?

धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इस दिन कुछ खास तरह की चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें सोने-चांदी के सिक्के से लेकर आभूषण तक शामिल है। जिन लोगों के लिए सोना-चांदी खरीदना काफी महंगा साबित हो सकता है, वे लोग तांबे और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

नया झाड़ू खरीदें

इसके अलावा, दशहरा पर घर में नया झाड़ू लाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष सिद्धांतों में झाड़ू को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है।

शमी का पौधा लगाएं

इस दिन घर में शमी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। घर में बच्चे हैं, तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर नई किताबें, पेन-कॉपी और परिवार के बड़े-बुजुर्गों के लिए नए कपड़े खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

दशहरा पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?

काले रंग के कपड़े

दशहरा के मौके पर काले रंग की कोई भी वस्तु घर में नहीं लानी चाहिए। यह रंग राहु-केतु से जुड़ा माना जाता है, जो घर में उदासी, नकारात्मक और भ्रम की स्थिति पैदा करता है।

नुकीली और कबाड़ की चीजें

दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजन का विधान है, तो इस दिन किसी भी तरह की कबाड़ को बेचने या लोहे के सामान को खरीदने से बचने चाहिए।

मांस-मदिरा और तामसिक वस्तुएं

दशहरा के मौके पर सात्विक और पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। कई लोग नवरात्र खत्म होते ही घर में नॉनवेज या शराब का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जो धार्मिक नजरिए से बेहद अशुभ माना जाता है।

  • TAGS
  • [post_tags]