Dhanteras Shubh Muhurat : 6 नवंबर को कब खरीदें सोना, चांदी और बर्तन? जानें धनतेरस के सभी शुभ मुहूर्त

0
74

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इसे लोग धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है.

धनतेरस के दिन सोना, चांदी और अन्य नई चीजें खरीदने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं से धन और समृद्धि में तेरह गुना वृद्धि होती है. इसी कारण बाजारों में धनतेरस के मौके पर विशेष रौनक रहती है. लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार गहने, बर्तन, वाहन और घर के लिए दूसरी जरूरी चीजें खरीदते हैं. साल 2026 में धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

विवरण तारीख और समय
धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
त्रयोदशी तिथि शुरू 6 नवंबर, सुबह 10:30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त 7 नवंबर, सुबह 10:47 बजे

धनतेरस 2026 की सही तारीख

पंचांग में दी तिथी के मुताबिक इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. अगले दिन यानी 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर यह खत्म होगा.

धनतेरस पर लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस की शाम माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है. पूजा के लिए प्रदोष काल और वृषभ काल को शुभ माना जाता है. धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नई धातु की वस्तुएं घर लाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है.

धनतेरस 2026 पर लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस की शाम माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के लिए प्रदोष काल और वृषभ काल को शुभ माना जाता है।

पूजा का समय शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 6:02 से 7:57 बजे
प्रदोष काल शाम 5:33 से रात 8:09 बजे
वृषभ काल शाम 6:02 से 7:57 बजे

साल 2026 में सोना खरीदने का शुभ समय 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ?

सोने-चांदी के गहने और सिक्के: इस दिन सोना-चांदी खरीदने की विशेष परंपरा है.

पीतल के बर्तन: धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है.

झाड़ू: मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां: दीपावली की पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है.

खड़ा धनिया: इसे भी धनतेरस की खरीदारी में शामिल किया जाता है.

नया वाहन: कई लोग इस दिन कार, बाइक या अन्य वाहन खरीदते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स: टीवी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी चलन है.

धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए?

कांच का सामान खरीदने से बचें।

लोहे या स्टील के बर्तन न खरीदें।

काले रंग के कपड़ों की खरीदारी से परहेज करें।

चाकू, कैंची जैसी धारदार वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

 

  • TAGS
  • [post_tags]