Fastag for Every Vehicle : हर वाहन के लिए फास्टैग अनिवार्य ,क्या है इसके फायदे जाने

0
358
FASTag Annaul Pass Update : लाखो लोगो ने बनवाया FASTag Pass , जाने कैसा होगा एक्टिव
FASTag Annaul Pass Update : लाखो लोगो ने बनवाया FASTag Pass , जाने कैसा होगा एक्टिव

Fastag for Every Vehicle : फास्टैग कुछ समय से काफी चर्चा में रहा है। सरकार द्वारा फास्टैग के नियमो में निरंतर बदलाव किया जा रहा है। सभी के लिए नियमो का पालन करना भी अनिवार्य है।

वैसे तो सभी राज्यों में फास्टैग अनिवार्य किया गया है हलाकि कुछ राज्यों में छूट भी दी गई है। अब महाराष्ट्र कैबिनेट ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2025 से राज्य में सभी वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। महाराष्ट्र में गाड़ी चलाते या वही पैर रहते है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरुरी है।

लगभग सभी बैंको द्वारा फास्टैग जारी किया जाता है। कोई भी वाहन हो उसके लिए फास्टैग अनिवार्य है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह नियम लागू किया गया है।

किस जगह लगाएं फास्टैग 

फास्टैग को वाहन पर ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां इसे आसानी से पढ़ा जा सके। इसके लिए सबसे अच्छी जगह हमेशा वाहन का फ्रंट ग्लास यानी विंडशील्ड होती है। अगर यहां फास्टैग लगा है तो कैमरे द्वारा इसे आसानी से पढ़ा जा सकता है और आपको लाइन में भी नहीं लगना पड़ता। यह सावधानी आपको टोल प्लाजा पर समय बचाती है।

बैंक खाते से सीधा लिंक

यह एक छोटा फास्टैग RFID टैग है, जो वाहन चालकों को अपने आप टोल का भुगतान करने में मदद करता है। वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा यह टैग सीधे बैंक खाते से जुड़ा होता है। जब भी वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, तो टोल टैक्स अपने आप लिंक्ड अकाउंट से कट जाता है। इससे समय की भी बचत होती है। यह डिजिटल सुविधा टोल भुगतान को बेहद आसान बनाती है।

क्या है फास्टैग के फायदे

फास्टैग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वाहन चालक किसी भी टोल प्लाजा पर अपने फास्टैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। फास्टैग सिस्टम की वजह से वाहन को टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती।

इससे समय और ईंधन की बचत होती है। अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस बहुत कम है तो फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में वाहन चालक टोल-फ्री सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। यह सिस्टम टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम करता है और यात्रा को सुगम बनाता है।

यह भी पढ़ें : Good news for Farmers : सरकार दे रही इन फसलों पर 50% तक सब्सिडी, पूरी जानकारी पढ़े