धान की खरीद न होने के कारण निसिंग में किसानों ने किया प्रदर्शन

0
294
Farmers demonstrated in Nissing
Farmers demonstrated in Nissing

इशिका ठाकुर,करनाल:
हरियाणा भर में अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के आढ़ती हड़ताल पर चल रहे है। वहीं हड़ताल के कारण किसान की धान नहीं खरीदी जा रही। किसानों की धान कुछ खेतों में बारिश में खराब हो रही है तो कुछ किसानों की धान मंडियों में पड़ी हुई है। जिससे किसानों में भारी रोष है। धान की खरीद ना होने के विरोध में आज करनाल के निसिंग मार्किट कमेटी कार्यालय में किसानों की प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी धान नहीं खरीदी गई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे और सीएम आवास का घेराव भी करेंगे।

आढ़तियों की हड़ताल जारी, नहीं खरीदी जा रही किसानों की धान

ई-ट्रेडिंग प्रणाली के विरोध, बढ़ाई गई मार्केट फीस सहित अन्य मांगों को लेकर आढ़ती हड़ताल पर चल रहे है। शुक्रवार को आढ़तियों ने अमरण अनशन करने का ऐलान किया है। वहीं आढ़तियों की हड़ताल के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की धान मंडी में पड़ी हुई, लेकिन आढ़ती अपनी मांग को लेकर अड़े हुए। जब तक आढ़तियों की हड़ताल खत्म नहीं होगी। किसानों की धान भी नहीं खरीदी जा सकती।

Farmers demonstrated in Nissing
Farmers demonstrated in Nissing

निसिंग मार्किट कमेटी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन

करनाल की निसंग अनाज मंडी में धान की खरीद ना होने से किसानों में भारी रोष है। गुरुवार को किसान यूनियन ने निसिंग मार्किट कमेटी के कार्यालय के बाहर किसानों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि सरकार की किसी प्रकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। आढ़ती यदि किसानों की धान खरीदते है तो किसान उनका सम्मान करेंगे। नहीं तो जितनी जिम्मेदार सरकार व उतने ही आढ़ती भी है। उनकी मांग है कि धान की खरीद जल्द शुरू नहीं की गई तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे ,

किसानों की चिंता का विषय बारिश

Farmers demonstrated in Nissing
Farmers demonstrated in Nissing

क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई। क्योंकि मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है। धान की खरीद नहीं हो पा रही। किसानों की कुुछ धान मंडियों में पड़ी हुई है तो कुछ खेतों में पड़ी बारिश में खराब हो रही है। जिससे किसान परेशान है।

ये भी पढ़ें : बच्चों के लिए राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरे रंग

ये भी पढ़ें : अग्रवाल वैश्य समाज सभा ने किया पौधा रोपण

ये भी पढ़ें : नगरपालिका की निर्विरोध उपप्रधान बनी मंजू कौशिक

ये भी पढ़ें : अग्रवाल वैश्य समाज ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

 Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE