Broccoli Farming: ब्रोकली की इन 5 किस्मों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है किसान

0
130
Broccoli Farming: ब्रोकली की इन 5 किस्मों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है किसान
Broccoli Farming: ब्रोकली की इन 5 किस्मों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है किसान

सही समय पर खेती और अच्छी किस्मों का चयन करना बेहद जरूरी
(आज समाज), नई दिल्ली: ब्रोकली काफी गुणकारी सब्जी है। बाजार में इसकी मांग रहती है। इसका बाजार मूल्य भी काफी अधिक रहता है। ब्रोकली की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। ब्रोकली की अधिक पैदावार लेने के लिए किसानों को उसको सही समय पर खेती और अच्छी किस्मों का चयन करना बेहद जरूरी है। इसकी कुछ ऐसी किस्में हैं जिसमें न कीट लगते हैं और न ही रोग होता है। इन किस्मों की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

ब्रोकली की प्रमुख किस्में

ब्रोकली की खेती से किसानों को अधिक मुनाफा भी होता है। किसान इसकी खेती करना चाहते हैं तो इसकी कुछ उन्नत किस्मों की खेती कर सकते हैं। इन उन्नत किस्मों में के टी एस 9, लकी, ब्रोकली शंकर 1, आरिया, ग्रीन स्प्राउटिंग किस्में शामिल हैं। इन किस्मों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

  • आरिया ब्रोकली: आरिया किस्म के ब्रोकोली का वजन अधिक होता है। प्रत्येक ब्रोकोली का वजन 1 किलोग्राम से 1.5 किलोग्राम तक होता है। इस किस्म के फूल गहरे हरे रंग के होते हैं। फसल को तैयार होने में करीब 90 से 95 दिनों का समय लगता है।
  • ब्रोकोली संकर: ब्रोकोली संकर 1 यह संकर किस्मों में शामिल है। कोमल डंठल वाले इस किस्म के ब्रोकोली का वजन 600 ग्राम से 800 ग्राम तक होता है। इस किस्म की ब्रोकोली की रोपाई के बाद फसल को तैयार होने में 60 से 65 दिनों का समय लगता है।
  • केटीएस9: केटीएस9 इस किस्म के पौधे मध्यम ऊंचाई के होते हैं। पौधों की पत्तियां हरी और तना छोटा होता है। इसके फूल सख्त होते हैं।
  • लकी ब्रोकली: लकी ब्रोकली की प्रचलित किस्मों में शामिल है। इस किस्म की ब्रोकोली के फूलों का वजन 600 से 800 ग्राम तक होता है। फसल को तैयार होने में 80 से 90 दिनों का समय लगता है।
  • ग्रीन स्प्राउटिंग: ग्रीन स्प्राउटिंग ब्रोकली 80 से 90 दिन में पैदावार देने के लिए तैयार हो जाती है। इसके पौधों में लगने वाले फल का सिरा गुंथा हुआ और गहरा हरा होता है। यह किस्म प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 120 से 150 क्विंटल की पैदावार दे देती है।

ये भी पढ़ें: जानें कैसे करें ब्रोकली की खेती