Face Biometric Attendance: अब फरलो नहीं मार सकेंगे निगम कर्मी

0
503
Face Biometric Attendance

फेस बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी Face Biometric Attendance

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
नगर निगम के कर्मचारी अब फरलो नहीं मार सकेंगे और न ही पांच बजे से पहले कार्यालय से निकल पाएंगे। क्योंकि अब नगर निगम के सभी कर्मचारियों की हाजिरी फेस बायोमेट्रिक मशीन से लगेगी।

बायोमेट्रिक के सामने आते ही कर्मचारी की लगेगी हाजिरी Face Biometric Attendance

निगम के सभी कर्मचारियों की हाजिरी व उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के तीनों कार्यालयों में फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम (चेहरा पहचान उपस्थिति प्रणाली) मशीनें स्थापित कर दिए गए है। सिस्टम में निगम के नियमित व आउटसोर्स सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। अब सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी इसी सिस्टम के माध्यम से लगेगी।  नगर निगम उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देेशों पर निगम के सभी कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

निर्धारित समय से देरी पर आने पर लगेगी अनुपस्थिति Face Biometric Attendance

नगर निगम में 70 नियमित व 240 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात है। जिनकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के शहीद भगत सिंह चौक, कन्हैया चौक व जगाधरी कार्यालय में फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। निगम के सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारियों का डाटा इसमें अपलोड किया जा रहा है। इस अटेंडेंस सिस्टम की विशेषता यह है कि यह चेहरे से ही कर्मचारी की पहचान कर लेगा।
बायोमेट्रिक मशीन के सामने आते ही कर्मचारी की हाजिरी स्वयं लग जाएंगे। इससे कोविड के नियमों की भी पालना होगी। क्योंकि मशीन को छुए बिना ही हाजिरी लगेगी। इससे संक्रमण फैलने का कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस हाजरी सिस्टम से फिल्ड स्टाफ में काम करने वाले कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा कार्यालय में निर्धारित समय से देरी से आने वाले कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। वहीं, शाम को पांच बजे से पहले कार्यालय से निकलने वाले कर्मचारी की भी आधी छुट्टी काट ली जाएगी।

समय पर नहीं लगाई हाजिरी तो कटेगी छुट्टी Face Biometric Attendance

बायोमेट्रिक हाजिरी लगने से कर्मचारी जहां समय पर कार्यालय आएंगे। वहीं, निर्धारित समय से पहले कार्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय के बाद दफ्तर आता है, उसे कारण बताओ नोटिस जारी होगा। कारण बताओ नोटिस में कर्मचारी की तरफ से संतुष्टिजनक जवाब नहीं आया तो उसकी पूरे दिन की छुट्टी मानते हुए उसके तनख्वाह से रुपये कटेंगे।

Also Read : सरकार समझौते से पीछे हटी तो किसान आंदोलन: महेंद्र टिकैत Farmers Movement Of The Government Backs

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE