India-EU Trade Deal : आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल

0
73
India-EU Trade Deal : आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल
India-EU Trade Deal : आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल

मुक्त व्यापार समझौते पर निर्णायक दौर की वार्ता संभव

India-EU Trade Deal (आज समाज), नई दिल्ली : बदलते वैश्विक परिवेश और व्यापारिक जरूरतों के अनुरूप भारत अपने व्यापारिक रिश्तों में लगातार बदलाव कर रहा है। वर्तमान समय में भारत अमेरिका और ईयू सहित कुल 50 देशों के साथ व्यापार समझौतों के लिए वार्ता कर रहा है। इन्हीं वार्ता में से सबसे महत्वपूर्ण है भारत और यूरोपीय संघ के बीच चल रही व्यापार वार्ता। दोनों के बीच चल रही व्यापार वार्ता लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इसके जल्द ही पूरा होने की संभावना है। आपको बता दें कि भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए कुल 23 बिंदू तय किए थे इनमें से 11 पर सहमति बन चुकी है ओर बाकी बचे बिंदुओं पर भी दोनों में जल्द सहमति बनने की उम्मीद है।

निर्णायक वार्ता करेगा 40 सदस्यीय दल

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर रही है। इसी क्रम में यूरोपीय संघ की 40 सदस्यीय वार्ताकार टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगी। यह दौरा दोनों पक्षों के बीच अबतक का सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है। भारत-ईयू एफटीए वार्ता को 2022 में फिर शुरू किया गया था। भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने बुधवार को भारत के वर्ल्ड एनुअल कॉन्क्लेव 2025 में कहा कि मौजूदा बातचीत पूरी तरह से एक नया चरण है इसे आप ईयू-इंडिया एफटीए नेगोशिएशन 2.0 कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को पुराने नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि वैश्विक परिस्थितियां और दोनों पक्षों की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं।

भारत और ईयू विश्व जीडीपी का 25 प्रतिशत

डेल्फिन ने कहा कि वैश्विक व्यापार तनाव और बढ़ते टैरिफ विवादों ने एक भरोसेमंद, नियम-आधारित ढांचे की जरूरत को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत और ईयू मिलकर विश्व जीडीपी का 25 फीसदी और वैश्विक जनसंख्या का 25 फीसदी हिस्सा हैं, इसलिए दोनों के बीच एफटीए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है। राजदूत के अनुसार, यूरोपीय संघ के एफटीए ने हमेशा व्यापार, निवेश और रोजगार बढ़ाने में मदद की है और यह समझौता भी दोनों के लिए विन-विन साबित होगा।

ये भी पढ़ें : Russian President India Visit : भारत को रूस से मिल सकता है एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम