Who is Kumbhakarna: फिल्म रामायण में कौन निभा रहा है कुंभकर्ण का रोल, ‘पंचायात’ सीरीज से है नाता

0
335

Who is Kumbhakarna: नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज सुबह 4:15 पर रिलीज किया गया है. फिल्म की दमदार स्टारकास्ट पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुकी थी और अब ट्रेलर के बाद ये और चर्चा में आ गई है. इस फिल्म में एक फेमस एक्टर है जो ‘पंचायत’ में अपने यादगार किरदार ‘प्रह्लाद पांडे’ से जाने जाते थे, उनका असली नाम फैसल मलिक है. जी हां वो भी इस मेगा प्रोजेक्ट में कुंभकर्ण की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.

कुंभकर्ण बनें फैसल मलिक

रणबीर सिंह की फिल्म रामायण में कहा गया है कि फैसल मलिक कुंभकर्ण का रोल निभा रहे हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि इन दृश्यों में अत्याधुनिक VFX और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फिल्म का विजुअल अनुभव और भी भव्य हो गया है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को देख ये सब सच साबित हो गया है.

‘रामायण’ की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. राघव जुयाल फिल्म के दूसरे भाग में रावण के पुत्र मेघनाद का किरदार निभाएंगे.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियो और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं. पौराणिक कथा, शानदार एक्शन और आधुनिक VFX के साथ तैयार हो रही ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच पहुंचेगा.

 

  • TAGS
  • [post_tags]