UP anganwadi job: आंगनवाड़ी में बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका

0
245
उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा पास महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी में बंपर भर्तियां निकाली हैं। प्रदेश के 15 जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं 9 जनपदों में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है।

UP anganwadi recruitment: उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा पास महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी में बंपर भर्तियां निकाली हैं। प्रदेश के 15 जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं 9 जनपदों में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे भर्ती में शामिल होने के लिए जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

पात्रता

आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार को उस जिले का निवासी होना चाहिए, जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। महिला उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्वेशन वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जनपद के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख

जनपद/पद की संख्या/आंगनवाड़ी वर्कर आवेदन की अंतिम तारीख जनपद/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की अंतिम तारीख
सीतापुर- 365 16 अगस्त 2026 सीतापुर- 306 16 अगस्त 2026
फिरोजाबाद- 101 13 अगस्त 2026 मेरठ- 313 11 अगस्त 2026
बस्ती- 138 12 अगस्त 2026 बस्ती- 112 12 अगस्त 2026
सहारनपुर- 250 12 अगस्त 2026 भदोही- 87 20 अगस्त 2026
अयोध्या- 220 11 अगस्त 2026 गाजियाबाद-341 7 अगस्त 2026
उन्नाव- 336 11 अगस्त 2026 देवरिया- 262 31 जुलाई 2026
गाजियाबाद- 167 7 अगस्त 2026 मैनपुरी-70 30 जुलाई 2026
रायबरेली- 191 6 अगस्त 2026 एटा- 130 17 अगस्त 2026
बाराबंकी- 166 4 अगस्त 2026 हापुड़- 197 18 अगस्त 2026
सुल्तानपुर- 119 4 अगस्त 2026
शाहजहांपुर- 333 30 जुलाई 2026
मैनपुरी- 74 30 जुलाई 2026
देवरिया – 146 31 जुलाई 2026
एटा- 133 17 अगस्त 2026
हापुड़- 120 18 अगस्त 2026

खुद कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती शामिल होने के लिए खुद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं।

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद, न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य जानकारी भरकर फॉर्म भर लें।
  • फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन का तरीका

आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगी उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकली रूप से फिट उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।